मनमोहन सिंह को मानवाधिकार उल्लंघन मामले में जारी रहेगा संरक्षण : अमेरिका

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अब राष्ट्र प्रमुख न होने के बावजूद एक अमेरिकी अदालत में उनके खिलाफ दायर कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में छूट जारी है। यह मामला 1984 के सिख दंगों से जुड़ा है। न्याय विभाग ने गुरुवार को वाशिंगटन की एक अदालत को यह सूचित किया।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष सितंबर में जब मनमोहन सिंह ने अमेरिका जाकर राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी, तब सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने मनमोहन सिंह पर कथित मानवाधिकार उल्लंघन का मामला दायर किया था। लेकिन तब न्याय विभाग ने अदालत को सूचित किया था कि राष्ट्र प्रमुख होने के नाते मनमोहन सिंह को छूट प्राप्त है। लिहाजा, सिख फॉर जस्टिस ने 16 मई के बाद तर्क दिया कि सिंह को अब छूट प्राप्त नहीं है क्योंकि वह अब प्रधानमंत्री नहीं हैं। अदालत ने न्याय विभाग को उत्तर देने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया था।
सिख फॉर जस्टिस का कहना था कि प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने दंगों के दोषियों को शरण दी। इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। न्यूयॉर्क के संगठन एसएफजे ने याचिका दायर कहा था कि मनमोहन सिंह अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं। इसलिए छूट का प्रावधान उन पर लागू नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications