Manhattan attack: आतंकियों के लिए गाड़ी बनी हथियार, इससे पहले जानिए कब-कब किया हमला
न्यूयॉर्क। जिस तरह से न्यूयॉर्क में एक बार फिर से गाड़ी का सहारा लेते हुए आतंकी ने कई लोगों को मौत के घाट उतारा है, वह साफ दर्शाता है कि आतंकियों का हमला करने का यह नया तरीका है। मैनहैटन में आईएस के आतंकी ने लोगों पर गाड़ी चढ़ाकर 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इससे पहले भी आईएस ने गाड़ी किराए पर लेकर इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया है, ये लोग सड़क पर चलते लोगों पर गाड़ियां चढ़ा देते हैं जिसमे इनकी मौत हो जाती है।

चैपल हिल हमला 2006
मोहम्मद रेजा तहरी अजार जोकि इरानी-अमेरिकी था उसने जानबूझकर लोगों के उपर गाड़ियां चढ़ा दी थी, यह हमला नॉर्थ कैरोलीना यूनिवर्सिटी चैपल हिल में हुआ था। यह हमला दुनियाभर में मुसलानों की मौत का बदला लेने के लिए किया था, हालांकि इस हमले में किसी मौत नहीं हुई थी।

ग्लासगो हमला 2007
कफील अहमद जोकि बेंगलुरू का एक इंजीनियर था उसने ग्लासगो एयरपोर्ट पर लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी, हालांकि उसे पुलिस ने समय पर गिरफ्तार कर लिया, जिसकी वजह से किसी की मौत नहीं हुई।
एपेलडूर्न हमला 2009
डच नागरिक कार्स्ट रोलैंड टेट ने अपनी कार को लोगो को पर चढ़ा दिया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 11 लोग घायल हो गए थे। जब टेट की गाड़ी एक इमारत से टकराई तब जाकर वह बुरी तरह से घायल हुआ और अगले दिन उसकी मौत हो गई।
डिजिऑन हमला 2014
दो व्यक्तियों ने कार को फुटपाथ पर चल रहे लोगों पर चढ़ा दी थी, यह हमला 21 दिसंबर 2014 को फ्रांस में हुआ था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए।
नाइस हमला 2016
एक व्यक्ति ने ट्रक को नाइस में मेडिटेरेनियन रिसॉर्ट में घुसा दिया जिसमें 86 लोगों की मौत हो गई थी, यह लोग बास्तील डे का जस्न मना रहे थे। आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

बर्लिन हमला 2016
बर्लिन में क्रिसमस दिवस के मौके पर आतंकी ने लोगों पर ट्रक चढ़ा दी, इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 56 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
लंदन हमला 2017
खालिद मसूद जिसकी उम्रर 52 वर्ष थी उसने अपनी कार को तेज रफ्तार लंदन के वेस्टमिस्टर में फुटपाथ पर पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ा दी, जिसमे 8 लोगों की मौत हो गई थी।
गाड़ी को बनाया हथियार
स्टॉकहोम में चार लोगों पर आतंकियों ने गाड़ी चढ़ा दी, इसके अलावा लंदन ब्रिज पर भी आतंकी ने लोगों पर गाड़ी चढ़ाई जिसमे 7 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। वहीं बार्सीलोना में भी इसी वर्ष आतंकी ने लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी जिसमे 14 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका में हमले के बाद ISIS ने सोशल मीडिया पर शुरू किया जश्न
-
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं? -
T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'? -
IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!












Click it and Unblock the Notifications