मंडेला की मौत के वक्त उनकी बेटियां देख रही थी फिल्म

फिल्म के दौरान उन्हें फोन पर अपने पिता की मौत की खबर मिली। खबर मिलते ही फिल्म के प्रोडेक्शन से जुड़े लोगों ने फिल्म रोकने की बात कही, लेकिन उनकी बेटियों ने उसे जारी रखने के लिए कहा। इस फिल्म के प्रिमियम के वक्त मंडेला की बेटियां प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट के साथ थी।
फिल्म के प्रिमियम से पहले जब उनकी बेटियों से मंडेला की तबियत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पिता बिल्कुल ठीक है। उन्होंने बस इतना कहा कि वो अब 95 साल के हो गए हैं जिसकी वजह से थोड़ी कमजोरी है। ये बातें नेल्सन मंडेला फाउंडेशन की ओर से कहीं गई है।
फाउंडेशन द्वार के जारी बयान के मुताबिक मंडेला की दो छोटी बेटियां उनकी मौत के वक्त फिल्म के प्रिमियम में मौजूद थी। जब उन्हें उनकी मौत की खबर मिली तो वे उसी वक्त सिनेमा घर से बाहर निकल आई। फिल्म के प्रोडयूसर अन्नत सिंह ने फिल्म पूरी होने पर मंडेला की मौत की घोषणा की। जिसके बाद उनकी मौत को लेकर शोक में मौन रखा गया। प्रिमियम देखने आए ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम ने कहा कि यह पल दुखदाई है।












Click it and Unblock the Notifications