फिलीपींस में बंबीहा गैंग के मंदीप मनाली की गोलीमार कर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी
मनीला, 26 अगस्तः बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर मंदीप मनाली को फिलीपींस में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बंबीहा गैंग पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालों से बदला लेने की चेतावनी देकर सुर्खियों में आया था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मंदीप की हत्या लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह द्वारा की गई है या वह फिलीपींस में किसी स्थानीय माफिया का शिकार हुआ है।

मोगा जिले का था मंदीप सिंह
मोगा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना के अनुसार, मंदीप सिंह धालीवाल (33), उर्फ परधान, मोगा जिले के लोपो का रहने वाला था और उसके खिलाफ 2020 में स्मालसर पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंदीप ने विदेशों में बंबीहा गैंग की गतिविधियों को आसान बनाया था और कुछ गैंगस्टरों से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया था।

दो अज्ञात लोगों ने हत्या
फिलीपींस की समाचार रिपोर्टों मुताबिक मेट्रो मनीला के नवोतास में दो अज्ञात लोगों ने एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति सुबह करीब 11.20 बजे बरंगे एनबीबीएन में रोड 10 के दक्षिण की ओर जाने वाली गली में ब्लैक बाइक से जा रहा था। उसी समय एक संदिग्ध उसे पीठ में तीन गोली मारकर फरार हो गया।

हत्या से जुड़ा ऑडियो वायरल
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। इसमें एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू की हत्याओं का बदला लेने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के आदेश पर मनदीप को गोली मारी गई। बता दें कि जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है उसका नाम शार्पशूटर दीपक मुंडी बताया जा रहा है। यह वही शार्पशूटर है जो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फरार चल रहा है।

बिश्नोई गैंग के शामिल होने की आशंका
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद आरोपी रूपा और मन्नू को अमृतसर के पास पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार बिश्नोई और बराड़ ही मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपक मुंडी के ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। हो सकता है कि कोई अन्य व्यक्ति उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा हो या फिर ये एक नकली ऑडियो हो। लेकिन अगर यह पंजाब से गैंग की रंजिश का मामला है, तो इसमें बराड़-बिश्नोई शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि देविंदर बंबीहा वही गैंग है जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है।

फेसबुक पर बंबीहा गैंग ने दी चेतावनी
हाल ही में बंबीहा गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ सहित एक अनाम पंजाबी सिंगर को चेतावनी जारी की थी। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बदले लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और सिंगर मनकीरत औलख को सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी। फेसबुक पोस्ट में फ्रांस के देविंदर बंबीहा गैंग ने कहा, "जहां चाहे वहां भाग ले। हम तुझे पकड़ के रहेंगे। इसमें वक्त लग सकता है लेकिन हम तुझे जरूर मारेंगे।" बंबीहा गैंग कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह धमकी दे चुका है। वहीं अब बंबीहा गैंग ने मनदीप मनाली के कत्ल का बदला लेने की भी धमकी दी है।
नेपाल में जातिगत आरक्षण खत्म करने की सिफारिश, आयोग ने कहा, योग्यता का होता है नाश, बवाल शुरू












Click it and Unblock the Notifications