फ्रांस: संग्रहालय की दीवार पर धमकी भरे संदेश लिखने वाले को पुलिस ने घेरा

पेरिस। दक्षिणी फ्रांस में धमकी भरे संदेश लिखने के मामले में एक शख्स को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है। बताया जा रहा है कि ये धमकी भरे संदेश यहां एक संग्रहालय की दीवार पर अरबी भाषा में लिखे गए थे। इस बात की जानकारी पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने दी है।

franc police

अधिकारियों ने सेंट-राफेल शहर में पुरातत्व संग्रहालय को घेर लिया था। जहां यह व्यक्ति अपने एक साथी के साथ आधी रात को आया था। इस आरोपी ने पुलिस के साथ बातचीत करने से भी इनकार कर दिया है। सूत्र ने बताया, एक संदेश में लिखा है, 'संग्रहालय एक नरक बनने जा रहा है।'

स्थानीय अखबार के अनुसार, ये शख्स बिना शर्ट के देखा गया है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शख्स के पास कोई हथियार है या नहीं। साथ ही इस बारे में पता नहीं चल पा रहा है कि ये इमारत में अकेला है या फिर और भी लोग इसके साथ हैं।

संग्रहालय के पास स्थित एक रेस्तरां के अधिकारी ने कहा, 'पूरा इलाका बंद है... हमें रेस्तरां में रहने का आदेश दिया गया है।' इस ऐतिहासिक संग्रहालय में पत्थर से बने चर्च के अलावा एम्फोरस का एक विशाल संग्रह है। पुलिस का कहना है, 'कृपया पुलिस के काम में हस्तक्षेप न करें और झूठी सूचनाओं को न फैलाएं।'

पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े सात बजे मिली थी। जब संग्रहालय में काम करने वाली एक महिला ने यहां का दरवाजा खोलने की कोशिश की पर वह नहीं खुला। क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+