पत्नी के कहने पर किराना स्टोर पर गया शख्स, चमक गई किस्मत, 1.5 करोड़ का मालिक बनकर लौटा
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। कब किसी कि किस्मत चमक जाए यह किसी को नहीं पता होता है। ऐसा ही एक मामला साउथ कैरोलिना से आया है। यहां एक व्यक्ति किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया। उसकी लॉटरी लग गई और वह करोड़पति बन गया। 46 वर्षीय प्रेस्टन माकी ने बताया कि उसकी पत्नी द्वारा किराने की दुकान पर भेजा जाना उसके लिए बेहद भाग्यशाली साबित हुआ। क्योंकि उसने किराने की दुकान पर जाकर लॉटरी में 190,736 डॉलर (1.5 करोड़ रुपये) जीत लिए।

ये भी पढ़ें- शख्स ने गलती से खरीदे एक ही लॉटरी के 3 टिकट, भाग्य ने दिया साथ, एक झटके में बन गया करोड़पति, जानें पूरा मामला

पत्नी की बात नहीं मानता तो नहीं जीतता लॉटरी
46 वर्षीय प्रेस्टन माकी ने कहा कि अगर वह पत्नी की बात मानकर दुकान पर नहीं जाते तो लॉटरी भी नहीं खरीदते। यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार प्रेस्टन माकी ने काम से घर जाते समय मीजर स्टोर से 5 फैंटेसी टिकट खरीदा। इस लकी ड्रॉ में उनका नाम आ गया और उन्हें 15 करोड़ रुपए मिल गए।

लॉटरी लगते ही खुशी से उछल पड़े माकी
लॉटरी जीतने से खुश प्रेस्टन माकी मीडिया को बताया कि मैं हर दिन की तरह काम कर रहा था। इस दौरान मेरी पत्नी ने मुझे कहा कि जाकर किराने की दुकान से घर के लिए सामान लेकर आओ। यह दुकान मेरे घर के रास्ते में है। हालांकि, मैं पहले तो मना कर रहा था कि आज दुकान से सामान लेने नहीं जाऊंगा, लेकिन पत्नी के बार-बार कहने पर मैं चला गया। इस दौरान लकी ड्रॉ का खेल हो रहा था। जब मैंने देखा कि इनाम की राशि बड़ी है तो मैंने 5 टिकट खरीद लिया। टिकट खरीदने के बाद उसे तुरंत देखा भी नहीं और अगली सुबह देखा।

लॉटरी स्कैन किया तो फटी रह गईं आखें
प्रेस्टन माकी ने बताया कि अगली सुबह मैं रसोई में था। इस दौरान मेरे दिमाग में आया कि मुझे लॉटरी स्कैन करना चाहिए। जब मैंने मोबाइल से लॉटरी को स्कैन किया और देखा कि मैं जैकपॉट विजेता था! लॉटरी की जीत से गदगद माकी ने कहा कि वह अपनी 1.5 करोड़ रुपये की जीत को परिवार के साथ साझा करेंगे। साथ ही कुछ रकम कहीं पर निवेश करेंगे।

इससे पहले एक अन्य व्यक्ति ने जीता था 15 करोड़
इससे पहले इस साल के शुरुआत में एक अन्य व्यक्ति ने किराने की दुकान से 15 करोड़ रुपए का जैकपॉट जीता था। व्यक्ति के मुताबिक व्यक्ति सुबह की काफी के लिए दुकान से दूध खरीदने गया था। इस दौरान उसने ग्राहक सेवा काउंटर पर नज़र डाली और आवेगपूर्ण ढंग से एक पॉवरबॉल टिकट खरीदा। हालांकि, खिलाड़ी को तब विश्वास नहीं हुआ था कि उसने लॉटरी जीती है। हालांकि, जब उसने 5 नंबरों को मिलाया तो उसके नंबर मैच हो रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications