शख्स ने गलती से खरीदे एक ही लॉटरी के 3 टिकट, भाग्य ने दिया साथ, एक झटके में बन गया करोड़पति, जानें पूरा मामला

लॉटरी एक ऐसा खेल है, जहां जीत और हार किस्मत पर निर्भर करता है। किस्मत चाहे तो लोगों को करोड़ पति बना दे चाहे तो सड़क पर ले आए। लेकिन किस्मत के खेल में कई लोग बुलंदी को छू गए।

नई दिल्ली, 28 सितंबर: लॉटरी एक ऐसा खेल है, जहां जीत और हार किस्मत पर निर्भर करता है। किस्मत चाहे तो लोगों को करोड़ पति बना दे चाहे तो सड़क पर ले आए। लेकिन किस्मत के खेल में कई लोग बुलंदी को छू गए। ऐसे लॉटरी के कई उदाहरण हैं, भाग्य ने लोगों को चमकाया है। 2018 में एजुवाटर के रॉबर्ट स्टीवर्ट ने एक के बाद एक तीन लॉटरी जीत कर 5 मिलियन डॉलर यानी 36.2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।

एक झटके में करोड़पति

एक झटके में करोड़पति

हाल ही में एक 67 वर्षीय व्यक्ति ने गलती से एक ही लॉटरी ड्रॉ के लिए तीन टिकट खरीदे और उन सभी को जीत लिए। उन्होंने 1,50,000 डॉलर यानी 1,22,81,647.50 रुपये जीत लिए। इसके साथ ही वो करोड़पति की लिस्ट में आ गए। एक झटके में किस्मत ने कहां से कहां ला दिया।

एक ही लॉटरी के खरीदे तीन टिकट

एक ही लॉटरी के खरीदे तीन टिकट

व्यक्ति ने लॉटरी अधिकारियों को बताया कि उसने गलती से लकी ड्रॉ के लिए तीन टिकट खरीदे। मैरीलैंड लॉटरी के एक ही पिक 5 ड्रॉइंग के लिए तीन टिकट खरीदे। जबकि पहले ही उन्हें दोपहर और शाम के लिए 20 से 25 सितंबर के लिए पिक 5 ड्रॉइंग खरीद चुके हैं।

ये है मामला

ये है मामला

उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके पास विशेष रूप से 22 सितंबर के टिकट हैं। लेकिन उसकी पत्नी, जो इस बात से पूरी तरह अनजान थी कि वह पहले ही तीन बार ड्राइंग के लिए टिकट खरीद चुकी है, ने उसे उसी ड्राइंग के लिए तीसरा टिकट खरीदा।

परिणाम सुनते ही खुशी से झूम उठा

परिणाम सुनते ही खुशी से झूम उठा

लास्ट में परिणाम घोषित किए गए, तो उस व्यक्ति को पता चला कि उसके तीन टिकट नंबर ने 5-1-3-5-9 के विजेता संयोजन को हरा दिया। उन्होंने कहा कि एक बार जब मैंने गलती से तीन टिकट खरीद लिए तो संख्या तीन बार हिट हो गई। यह अविश्वसनीय था।

पहले भी कई लोग बने अमीर

पहले भी कई लोग बने अमीर

वहीं, पिछले साल वर्जीनिया के एक व्यक्ति ने 20 एक समान लॉटरी टिकट खरीदे और उन सभी में जीत हासिल की। अलेक्जेंड्रिया के विलियम नेवेल ने वर्जीनिया लॉटरी को बताया कि एक ही लॉटरी ड्राइंग के लिए 20 समान टिकट खरीदे और उनमें से सभी 20 को जीतकर कुल 100,000 डॉलर यानी 74 लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें- किस्मत का खेल! छुट्टे के लिए भटक रहा था शख्स, मजबूरी में खरीदा लॉटरी का टिकट, मिल गया 2 करोड़ का इनाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+