नाकाम हुई सोची ओलंपिक पर आतंकी हमले की साजिश

कल जिस वक्त सोची में विंटर ओलंपिक का भव्य उद्घाटन समारोह चल रहा था उसी वक्त यूक्रेन में एक आतंकी इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश में लगा हुआ था। आतंकवादी विमान को हाइजैक कर हथियार बनाने की कोशिश करना चाहता था। ये विमान यूक्रेन से तुर्की जा रही थी, लेकिन जैसे ही इस विमान ने उड़ान भरी, एक शख्स हरकत में आ गया। विमान में 110 यात्री सवार थे। विमान में सवार इस आंतकी ने विमान के उड़ते ही चिल्लाना शुरु कि. और विमान में बम होने का दावा करने लगा। लोगों को डराने की कोशिश करते हुए आतंकी ने कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वो विमान को धमाके से उड़ा देगा। उसने विमान को हाइजैक करने की कोशिश की।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वो विमान को हाईजैक कर सोची ले जना चाहता था, लेकिन विमान को कामयाबी से इस्तांबुल में लैंड करा लिया गया। प्लेन के क्रू से हाइजैकिंग की सूचना मिलते ही तुर्की के अधिकारियों ने अपना एक जेट फाइटर एफ-16 रवाना कर दिया। इसके बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स इस शख्स को यह समझाने में कामयाब रहे कि विमान को तुर्की में ही लैंड करा लिया जाए। इस्तांबुल एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षाकर्मी प्लेन में घुस गए और इस शख्स को हिरासत में ले लिया। अब इस बारे में उससे विस्तार से पूछताछ की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications