एक नैपकीन के बदले 9 करोड़ रु. का हर्जाना

अपने तरह के एक अगल मामले में वेबस्टर लुकास नाम के इस शख्स का दावा है कि खाने के साथ एक नैपकीन दिए जाने के बाद से वो भावनात्मक तनाव की वजह से वह काम नहीं कर पा रहे हैं। अमेरिकी वेबसाइट टीएमजेड के मुताबिक वेबस्टर 29 जनवरी मैकडोनल्ड्स गए जहां उन्होंने क्वॉर्टर पाउंडर डीलक्स ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें मील के साथ सिर्फ एक नैपकिन ही दी गई थी।
Did You Know: मैकडॉनल्ड्स रोज 58 मिलियन ग्राहकों की सेवा करती है।
उन्होंने कहा कि जब वह फास्ट फूड चेन के काउंटर पर और नैपकिन लेने गए तो मैनेजर ने इसके लिए इनकार कर दिया और उनपर नस्लभेदी टिप्पणी की। अफ्रीकी मूल के इस अमेरिकी का आरोप है कि मैकडोनल्ड्स के मैक्सिकन-अमेरिकन मैनेजर का रुख उसके प्रति नस्लभेदी था।
इस घटना ने हतोत्साहित लुकास ने वारदात को लेकर फास्ट फूड चेन को ईमेल कर शिकायत भेजी और खुद बताया कि इसकी वजह से उन्हें मनसिक परेशानी हुई। मैकडोनल्ड्स की तरफ से लुकास को फ्री बर्गर ऑफर किया गया, लेकिन अब वह इसके लिए फास्ट फूड चेन से 1.5 मिलियन डॉलर का हर्जाना चाहते हैं।
Did You Know: हैमबर्गर फास्ट फ़ूड रेस्तरां की विश्व की सबसे बड़ी श्रृंखला है, जो प्रतिदिन 58 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों की सेवा करती है।












Click it and Unblock the Notifications