Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

होटल में एक बीयर के लिए इस शख्स को चुकाने पड़े 50 लाख, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक होटल में एक शख्स को बीयर मंगाना महंगा पड़ गया। हुआ यूं कि इस शख्स ने होटल से एक बीयर ली तो उसे इस बीयर के लिए 55 हजार पाउंड यानी करीब 50 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया। जैसे ही इस शख्स ने इस बिल को देखा उसे इस पर भरोसा ही नहीं हुआ। हालांकि, होटल से कंफर्म करने के बाद उसे एक बीयर के लिए 55 हजार पाउंड यानी करीब 50 लाख रुपये चुकाने पड़ गए। आखिर कहां का है ये मामला, बताते हैं आगे।

होटल से बीयर खरीदना पड़ गया महंगा

होटल से बीयर खरीदना पड़ गया महंगा

आपको याद होगा कि पिछले दिनों एक मामला सामने आया था जब बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में रुके थे। इस दौरान उन्होंने इस होटल से महज दो केले मंगाए, जिसका उन्हें करीब 442 रुपये का बिल थमा दिया गया। उन्होंने दो केलों के लिए 442 रुपये का ये बिल सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। ये पूरा मामला भारत में सामने आया था लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी अब इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

क्रिकेट राइटर पीटर लालोर को चुकाने पड़े 50 लाख रुपये

क्रिकेट राइटर पीटर लालोर को चुकाने पड़े 50 लाख रुपये

जाने-माने क्रिकेट लेखक पीटर लालोर एशेज क्रिकेट सीरीज कवर करने के लिए इंग्लैंड पहुंचे हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने मैनचेस्टर के एक होटल से एक बीयर ली। हालांकि, उन्हें शायद ही उम्मीद रही होगी कि एक बीयर के लिए उन्हें 55 हजार पाउंड (करीब 50 लाख रुपये) का बिल मिल जाएगा। ये घटनाक्रम मैनचेस्टर मालमेसॉन होटल का है। पीटर लालोर ने बताया कि मैंने तय किया कि अपने घर जाने के दौरान एक बियर लेकर जाऊंगा क्योंकि घर पर मेरे कुछ दोस्त आए हुए थे। लेकिन जब मैंने एक बीयर का दाम सुना तो मेरे होश ही उड़ गए।

पीटर ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

पीटर लालोर ने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने 5 सितंबर को दिन में करीब 3 बजे एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने उस बीयर की तस्वीर शेयर की जो उन्होंने होटल से ली थी। इसके साथ उन्होंने लिखा कि इस बीयर को देखिए, ये इतिहास की सबसे महंगी बीयर है। मैंने इस बीयर के लिए मालमैसॉन होटल को करीब 99 हजार 983 डॉलर चुकाया है। आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन वास्तव में ऐसा हुआ है।

महंगी बीयर पर होटल प्रशासन ने दी सफाई

महंगी बीयर पर होटल प्रशासन ने दी सफाई

फिलहाल इस मामले में पीटर लालोर ने बताया कि मैंने होटल मैनेजर से इस संबंध में शिकायत की। उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया और वादा किया आपकी मदद की जाएगी। पूरे मामले में मालमैसॉन के प्रवक्ता ने बताया कि हम लगातार में इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ है। हमने पीटर लालोर से बात की है और इस मामले को लेकर माफी मांगी है। यही नहीं इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए हम पीटर के संपर्क में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+