रैली में फिलिस्तीन का समर्थन कर रही थीं ग्रेटा थनबर्ग, गुस्साए शख्स ने स्टेज पर पहुंचकर की ये हरकत

नीदरलैंड में रविवार को आयोजित एक जलवायु विरोध प्रदर्शन की रैली में फिलिस्तीनियों के पक्ष में विचार रखने पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को नाराजगी का सामना करना पड़ा। भाषण के दौरान ग्रेटा जंग का मुद्दा उठाते हुए फिलिस्तीनियों के पक्ष में अपने विचार रख रही थी। इसी दौरान एक दूसरा एक्टिविस्ट ने उनके हाथ से माइक्रोफोन छीनने की कोशिश की।

दूसरे एक्टिविस्ट का कहना था कि वे यहां जलवायु प्रदर्शन के लिए आए हैं। उन्हें यहां किसी की राजनीतिक राय नहीं चाहिए। इस पर ग्रेटा के समर्थकों ने दूसरे एक्टिविस्ट को घेर लिया और उसे स्टेज से नीचे उतार दिया गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Man grabs mic from Greta Thunberg

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रेटा थनबर्ग स्टेज पर भाषण दे रही हैं। तभी वहां एक शख्स आता है और उनके हाथ से माइक छीनने की कोशिश करता है। दरअसल ग्रेटा ने स्टेज पर एक फलस्तीनी और एक अफगान महिला को बोलने के लिए आमंत्रित किया था। इसी दौरान ये घटना हुई।

दूसरे शख्स के तीव्र विरोध पर ग्रेटा ने कहा कि, 'एक क्लाइमेट जस्टिव मूवमेंट के तौर पर हमें उनकी आवाज सुननी चाहिए, जिनका उत्पीड़न हो रहा है और जो आजादी और न्याय के लिए लड़ रहे हैं।' ग्रेटा ने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता के बिना कोई क्लाइमेट जस्टिस नहीं हो सकता।

इस घटना के दौरान ग्रेटा ने पारंपरिक फिलिस्तीनी स्कार्फ भी पहना हुआ था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रैली में मौजूद लोग फिलिस्तीन के समर्थन में 'नदी से समंदर समंदर तक फिलिस्तीन आजाद होगा' के नारे लगा रहे थे।

कई यहूदी समूहों का कहना है कि दुनिया भर में प्रदर्शनों में इस्तेमाल किया जाने वाला यह नारा इजराइल के विनाश का आह्वान है। वहीं, फिलिस्तीन समर्थक कार्यकर्ताओं का तर्क है कि इसका इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग वेस्ट बैंक पर इजराइल के कब्जे को खत्म करने और गाजा की नाकाबंदी की मांग कर रहे हैं, न कि इजरायल के खात्मे की।

वहीं इस शख्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले महीने, स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन समर्थक संदेश साझा करने के बाद आलोचनाओं का शिकार हो गई थीं, कुछ लोगों ने उन पर हमास हमलों के इजराइली पीड़ितों के लिए समर्थन नहीं दिखाने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+