इस शख्स ने 155 लड़कों के साथ किया गंदा काम, सोशल मीडिया पर शेयर कीं अश्लील तस्वीरें

कॉर्टनी जैंसगेन नाम की महिला ने लड़के से मॉडलिंग के ऑफर से पहले कुछ न्यूड तस्वीरें मांगी। लेकिन लड़के को जब तक महिला की असलियत का पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी।

वाशिंगटन। सोशल मीडिया पर 15 साल की उम्र में मॉडलिंग का बेहतरीन ऑफर मिलने पर खुश हुए एक लड़के को बाद में जो झेलना पड़ा वह बेहद हैरान कर देने वाला है। एक महिला से सोशल मीडिया पर हुई बातचीत और करीब 70 हजार रुपये ($1,000) का ऑफर मिलने पर लड़के ने बिना कुछ जाने समझे अपनी कुछ तस्वीरें उसे भेज दीं।

jail

घटना यूनाइटेड स्टेट के ऐगान की है। कॉर्टनी जैंसगेन नाम की महिला ने लड़के से मॉडलिंग के ऑफर से पहले कुछ न्यूड तस्वीरें मांगी। लेकिन लड़के को जब तक महिला की असलियत का पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिसे वह महिला समझकर बातकर रहा वह दरअसल उससे दोगुनी उम्र का एक पुरुष एंटॉन मार्टीनेन्को था और उसकी न्यूड तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

लड़कों को देता था ऐसे ऑफर
पीड़ित को किए एक मैसेज में एंटॉन ने उसे ओरल सेक्स के बदले करीब 20 हजार रुपये ($300) देने का ऑफर दिया। लेकिन उसने मना कर दिया। उसके मना करने पर आरोपी ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर दीं।

यह घटना साल 2012 में हुई। नाबालिग लड़के को 'सेक्सटॉर्शन' का शिकार बनाया गया। यह मिन्नेसोता में आने वाला अब तक का सबसे बड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस बताया जा रहा है।

मामले की सुनवाई के दौरान हुआ ये खुलासा
मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि आरोपी ने करीब चार तक इस तरह अलग-अलग लोगों को फंसाया। इस दौरान उसने 155 नाबालिगों को अपने चंगुल में फंसाकर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की। उसने या तो पैसे मांगे या फिर शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर रखा। जिसने भी इससे इनकार किया उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर दीं।

38 साल जेल में रहेगा आरोपी
मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 32 वर्षीय आरोपी को 38 साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसकी दो साल की सजा इसलिए कम कर दी क्योंकि उसने मामले की जांच में पुलिस का सहयोग किया। एफबीआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने 10 से 17 साल तक के लड़कों को अपना शिकार बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+