नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर एक महीने तक किया रेप
सिडनी की सड़कों पर नंगे पैर भागती 15 साल की लड़की गुरुवार को मिली थी। पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह रो पड़ी और आपबीती सुनाई।
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने 15 साल की लड़की को एक महीने तक घर में कैद कर रखा और उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने सब को बताया कि लड़की उसकी प्रेमिका है।
डेली मेल के मुताबिक, सिडनी की सड़कों पर नंगे पैर भागती 15 साल की लड़की गुरुवार को मिली थी। पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह रो पड़ी और आपबीती सुनाई। 2013 में चोरी छिपे ऑस्ट्रेलिया आया आरोपी पीड़िता को एक महीने से बंधक बनाए था।
लड़की का पीछा कर रहा था आरोपी
बांग्लादेश का रहने वाला 29 वर्षीय रशादुल इस्लाम 15 वर्षीय पीड़िता का पीछा कर रहा था और उसे घसीटते हुए ले जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन तभी पुलिस आ गई। पड़ोस में रहने वाले अमरजीत सिंह ने बताया कि लड़की काफी घबराई हुई थी और पुलिस से मदद मांग रही थी।
बेडरूम में लगाकर रखता था ताला
पुलिस ने जब लड़की को इस हालात में देखा तो आगे आई और दोनों को पकड़कर थाने ले गई। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने कहा, 'मुझे उसने चार हफ्ते तक घर में कैद कर रखा और मेरा यौन उत्पीड़न किया।' घर के मालिक ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था। उसने कहा, 'मैंने दोनों को साथ खाना बनाते, साथ शॉपिंग करते हुए देखा है। कहता था कि वह उसकी प्रेमिका है।' आरोपी ने दो महीने पहले ही किराए पर घर लिया था। वह अपने बेडरूम के दरवाजे पर ताला लगाकर रखता था।













Click it and Unblock the Notifications