दरिंदा बना बाप, सगी बेटी और बेटे के अलावा दो भतीजियों से भी किया रेप
कोर्ट को बताया गया कि आरोपी ने अपने हंप्टी डू स्थित घर में दो बच्चियों के साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
सिडनी। अपने बेटे, बेटी और दो भतीजियों का कई साल तक यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स को 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसे नाबालिग बच्चों से दरिंदगी करने के 36 आरोपों में दोषी ठहराया गया है।

डेली मेल के मुताबिक, घटना ऑस्ट्रेलिया की है। कोर्ट में पेश मामले के मुताबिक, 57 वर्षीय आरोपी मे 1984 से 1992 के बीच बच्चों के साथ अपने घर में ही दरिंदगी की। वारदात के वक्त वह 30 साल से कम उम्र का था। उसकी हैवानियत का अंदाजा इस बात ये लगाया जा सकता है कि एक बार उसने अपने बेटे को स्कूल से घर लौटते समय कार में ही ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया था।
कोर्ट को बताया गया कि आरोपी ने अपने हंप्टी डू स्थित घर में दो बच्चियों के साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसे सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि उस पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं और बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ा है।
जज ने कहा कि आरोपी ने वारदातों को अलग-अलग उम्र के बच्चों के साथ अंजाम दिया। इसके अलावा उसने अपने बेटे के साथ सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक काम किया और उसे इसके लिए मजबूर किया।
बताया गया कि आरोपी ने दो बार सभी बच्चों के सामने ऐसी घिनौनी वारदातों को अंजाम दिया और सभी को प्रताड़ित किया। पीड़ित बच्चों की उम्र चार से आठ साल के बीच थी।












Click it and Unblock the Notifications