VIDEO: कुत्तों को सड़क पर घुमा रहा था शख्स, तभी उस पर बिजली गिरी और फिर...
न्यूयॉर्क: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर अपने कुत्तों को घुमा रहे शख्स पर अचानक से बिजली गिरती है। अगर उसे सही समय पर मेडिकल सुविधा नहीं मिलती तो, उसकी जान भी जा सकती थी। ये हादसा एलेक्स कोरीस नाम के शख्स के साथ घटा, जब वो 3 अक्टूबर को टेक्सास के स्टुब्नर एयरलाइन पशुचिकित्सक अस्पताल के पास था।

जब अचानक शख्स पर गिरी बिजली
दरअसल एलेक्स कोरेस तीन अक्टूबर को टेक्सास के स्टुब्नर एयरलाइन पशुचिकित्सक अस्पताल के पास अपने तीन कुत्तों के साथ टहल रहे थे। उसी दौरान वो बिजली की चपेट में आ गए। बिजली उनके जूते पर गिरी।
सर्विलांस कैमरे में कैद हुई घटना
ये पूरा हादसा एक सर्विलांस कैमरे में कैद हो गया। इसमें दिख रहा है कि कैसी बिजली उनके पैरों के पास गिरती है। कोरेस तुरंत जमीन पर गिर गए और तीनों कुत्ते भाग गए। इसके बाद एक शख्स उनके पास आता है और फिर अन्य लोग भी वहां पहुंचकर उन्हें मेडिकल सुविधा प्रदान करते हैं। एक व्यक्ति ने उन्हें सीपीआर दिया और फिर सुनिश्चित किया कि उन्हें मेडिकल सुविधा के लिए ले जाया जाए।

कोरेस की हालत स्थिर
एबीसी न्यूज के मुताबिक कोरेस अस्पताल में ठीक हो रहा है, उसके कुत्तों को बाद में पास के जंगल में पाया गया। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है। कोरेस की जान इस हादसे में बाल-बाल बची है।


Click it and Unblock the Notifications
