बिना पहली पत्नी की इजाजत कर ली दूसरी शादी, मिली ये सजा
नई दिल्लीः प्यार किसे कहते हैं, ये कोई पाकिस्तान के रहने वाले शाहजाद से पूछे। शादी की एक पार्टी में लड़की से बातचीत हुई, बातचीत के बाद दोस्ती हुई। पता ही नहीं चला दोस्ती प्यार में कब बदल गई। प्यार हुआ तो शादी कर ली। आप सोच रहे होंगे कि इसमें गलत क्या है। आपको बता दें, इस शख्स की ये दूसरी शादी थी।

जब उसकी पहली पत्नी को इसका पता चला तो केस कर दिया गया। जेल से बचने के लिए शहजाद ने कोर्ट में अपील भी की लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। पाकिस्तान के कानून के हिसाब से अगर कोई शख्स दूसरी शादी करता है तो उसे अपनी पहली पत्नी से इजाजत लेनी होती है।
लेकिन पति ने कानून तोड़ा तो पहली पत्नी आयशा बिबी ने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट में दायर किए गए केस में पत्नी ने कहा है कि मेरे पति ने मेरी इजाजत के बिना शादी कर ली। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पति को कानून तोड़ने के जुर्म में छह महीने की सजा सुनाई और दो लाख का जुर्माना लगाया।
पहली पत्नी अपने पति की हरकत पर नाखुश है। उसे यकीन नहीं हो रहा है उसका पति ऐसा काम कैसे कर सकता है। पति के जेल जाने से पत्नी ने कहा कि मैं खुश हैं।
यह भी पढ़ें-ICC के इस नियम के कारण बच गए विराट कोहली, दोषी पाने पर मिलती ये सजा












Click it and Unblock the Notifications