बीवी को बचाने के लिए पति ने ले लिया खतरनाक शार्क से पंगा, मुक्का मारकर ऐसे बचाई पत्नी की जान

नई दिल्ली: पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर आपने कई रोचक कहानियां सुनी होंगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। जहां एक शख्स अपनी पत्नी को बचाने के लिए शार्क से भिड़ गया। खास बात ये है कि उसके पास न तो कोई हथियार था और न ही ठोस चीज, जिस वजह से उस शख्स ने अपने हाथों से ही शार्क पर हमला बोल दिया।

सर्फिंग करते वक्त समुद्र में गिरी

सर्फिंग करते वक्त समुद्र में गिरी

रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में एक जोड़ा न्यू साउथ वेल्स प्रांत के पोर्ट मैकरीन के शेली तट पर मस्ती कर रहा था। इस दौरान पत्नी ने सर्फिंग करने की इच्छा जताई, जबकि पति बीच पर ही रहा। सर्फिंग के दौरान महिला अचानक फिसलकर समुद्र में गिर गई। उसी इलाके में एक खतरनाक शार्क घूम रही थी। महिला को पानी में देख शार्क ने उस पर हमला कर दिया और उसके पैर मुंह में जकड़ लिए। जिस पर महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी, लेकिन शार्क को देख वहां जाने की हिम्मत किसी के पास नहीं थी।

मुक्के से मारकर बचाई जान

मुक्के से मारकर बचाई जान

महिला का पति इस घटना को देख हैरान रह गया। उसके पास लड़ने के लिए हथियार नहीं था, फिर भी वो समुद्र में कूद गया। चश्मदीदों के मुताबिक उस शख्स को किसी चीज का डर नहीं था, वो बस अपनी पत्नी को बचाना चाहता था। शार्क के पास पहुंचकर उसने उसके सिर पर मुक्के मारने शुरू किए और तब तक मारता रहा, जब तक शार्क वहां से चली नहीं गई। आनन-फानन में पहुंचे बचाव दल ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स के मुताबिक उसके पैर में गंभीर चोट आई हैं, लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई।

क्यों इंसानों पर हमला कर रही शार्क?

क्यों इंसानों पर हमला कर रही शार्क?

आपको बता दें कि शार्क समुद्र में पाई जाने वाली सबसे खतरनाक मछलियों में से एक है। ये अपने नुकीले दांत से नाव तक में छेद कर सकती है। जिस शार्क ने महिला पर हमला किया था वो सवा छह फीट लंबी थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक शार्क आमतौर पर समुद्र में रहने वाले जीवों का शिकार करती है और इंसानों से डरती भी है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इंसानों पर शार्क के हमले बढ़ते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि समुद्र का बढ़ता तापमान और शिकार की कमी की वजह से शार्क तटों का रुख कर रही हैं। इस वजह से इंसानों पर हमले भी बढ़ते जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+