पत्नी को छोड़ 42 साल के शख्स ने 20 साल की बेटी को किया प्रेग्नेंट, बच्चों को बताता था उनकी सौतेली मां
न्यूयॉर्क। अमेरिका में 42 साल के एक शख्स को अपनी पत्नी को छोड़कर बेटी के साथ बच्चा पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम स्टीवन वाल्टर प्लाडल है और उसकी पत्नी ने पुलिस को उसकी वहशीपन की पूरी कहानी सुनाई है। पुलिस ने 20 साल की उसकी बेटी कैटी रोज को भी गिरफ्तार किया गया है। आप जानकर सन्न रह जाएंगे कि कैटी और स्टीवन की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी क्योंकि कैटी के पैदा होते ही उसे किसी ने गोद ले लिया था। कैटी जब बालिग हुई तो उसने अपने मां-बाप को खोजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था।

पहले से दो बच्चों का पिता था स्टीवन, कैटी को बताता था सौतेली मां
स्टीवन की पत्नी के मुताबिक अगस्त 2016 में कैटी को पता चला कि स्टीवन ही उसका पिता है। उसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लाइव चैटिंग की। इस चैटिंग के 3 माह बाद यानी कि नवंबर 2016 में स्टीवन की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। उसने बताया कि एक दिन जब वो घर वापस आई तो पाया कि स्टीवन कैटी के कमरे में ही सोया हुआ था। उसे यह भी पता चला कि कैटी गर्भवती है। इतना ही नहीं स्टीवन ने अपने दो बच्चों को यह कह दिया था कि कैटी उसकी सौतेली मां है जबकि वो उनकी बहन थी।

शादी करने की योजना बनाई थी दोनों ने
कैटी के गर्भावस्था के बारे में जानने के बाद पत्नी ने स्टीवन से इसके बारे में पूछा। स्टीवन ने यह स्वीकार किया कि बच्चा उसी का है और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी। वहीं कैटी ने जुलाई में एक इंस्टाग्राम फोटो पोस्ट किया था जिसमें उसने स्टीवन के साथ शादी करने की बात स्वीकार की थी। हालांकि कानूनी रूप से वो ऐसा नहीं कर सकते।

आनुवंशिक यौन आकर्षण का है पूरा मामला
आनुवंशिक यौन आकर्षण को एक तरह के यौन आकर्षण के रूप में परिभाषित किया गया है जो ब्लड रिलेशन के बीच विकसित हो जाता है। हालांकि इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications