सिनेमा हाल में गिरा फोन, सीट के बीच ढूंढ़ने के दौरान गला फंसा, मौत
Recommended Video

लंदन। मूवी थिएटर में फिल्म देखने के दौरान सीट में सिर फंस जाने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर की है, जहां एक व्यक्ति की थिएटर के भीतर सीट में सिर फंस जाने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति का मोबाइल फोन सीट के नीचे कहीं गिर गया था, जिसे ढूंढने के दौरान व्यक्ति का सिर सीट में फंस गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना बर्मिंघम के वू सिनेमा के सिटी इंटरटेनमेंट कॉपलेक्स में हुई है।

बर्मिंघम मेल के अनुसार व्यक्ति का फोन गोल्ड क्लास की दो सीटों के बीच कहीं गिर गया था, वह वह उसे ढूंढने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक फुटरेस्ट नीचे व्यक्ति के सिर पर आया तो वह उसके नीचे दब गया। आपको बता दें कि लोग गोल्ड क्लास में लग्जरी सीट के लिए अधिक मूल्य का भुगतान करते हैं। सूत्रों के अनुसार व्यक्ति के साथियों व वू सिनेमा हाल ने उसे बचाने की कापी कोशिश की लेकिन वह विफल रहे।
घटना के बाद वेस्ट मिडलैंड्स की एंबुलेंस ने इस बात की पुष्टि की कि व्यक्ति की 9 मार्च को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। व्यक्ति को बर्मिंघम अस्पाल ले जाया गया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर थी, लेकिन 16 मार्च को गंभीर चोट की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। वू इंटरनेशनल की ओर से व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि की गई है। इस घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications