Double-decker seat: विमानों में नजर आएंगी डबल डेकर सीटें, दो फ्लोर वाली हवाई जहाज को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा
अगर हवाई जहाज में ऐसी सीटें लगाई जाती हैं तो इकोनॉमी क्लास की यात्रा हमेशा के लिए बदल जाएगी। हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस डिजायन को नापसंद कर रहे हैं और इसकी आलोचना कर रहे हैं।
दुनिया भर में जैसे-जैसे आबादी बढ़ती जा रही है, परिवहन के सभी साधनों में जगह की भारी कमी दिखाई दे रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए बस से लेकर ट्रेनों तक डबल डेकर सीटों का प्रयोग लंबे समय से होता रहा है।
अब एक छात्र ने डबल डेकर सीट वाली एयरक्रॉफ्ट डिजायन तैयार किया है जो हवाई जहाज में उड़ान के मामले में गेमचेंजर साबित हो सकता है। इस डबल डेकर एयरक्रॉफ्ट की डिजाइन की गई सीटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

23 साल के अलेजांद्रो नुनेज विसेंट नामक छात्र ने बताया कि उन्होंने 2 साल पहले 2021 में अपने कॉलेज प्रोजेक्ट के तहत डबल डेकर सीट वाली एयरक्रॉफ्ट का कॉन्सेप्ट पेश किया था। हालांकि तब उन्हें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।
इससे विसेंट निराश नहीं हुए और वे लगातार 2 सालों तक इस पर काम करते रहे। अब उन्होंने जर्मनी के हैम्बर्ग में एयरक्राफ्ट इंटिरियर्स एक्सपो (AIX) में अपनी डिजायन का एक नया नमूना प्रस्तुत किया है।

एक्सपो में डिजायन पेश करने के बाद उनके इस आइडिया ने तहलका मचा दिया। विसेंट ने ये दावा किया कि उनके इस आइडिया को अधिकतर एयरलाइन कंपनियों ने समर्थन दिया है। उनका मानना है कि इस डिजाइन को भविष्य में बोइंग 747 या एयरबस A-330 जैसे हवाई जहाजों में डिजाइन किया जा सकता है।
विसेंट के मुताबिक डबल डेकर से यात्रियों की कोई असुविधा नहीं होगी। इसमें फोल्डिंग सीटिंग का भी विकल्प है। जरूरतमंदों के लिए ये सीटें बेहद फायदेमंद हो सकती हैं।
डिजाइनर विसेंट के मुताबिक, ये इकोनॉमी क्लास की यात्रा को पूरी तरह से आरामदायक बना देगी। इसे इस तरह से तैयार किया जाएगा, जिसमें ऊपर के सीट पर जाने के लिए सीढ़ियां लगाई जाएंगी और सीट पर कुशन लगाया जाएगा।
इस दौरान सामान रखने के लिए भी अतिरिक्त स्पेस होगा और दोनों ऊपर वाली सीट के बीच में एक नीचे वाली सीट होगी। नीचे वाली सीट को भी काफी अरामदायक बनाया जाएगा, ताकि यात्री अपने पैर आसानी से फैला सकते हैं और पीछे किसी यात्री को तकलीफ भी नहीं होगी।
मिस्टर विसेंट ने जर्मनी के हैम्बर्ग में एयरक्राफ्ट इंटिरियर्स एक्सपो में प्रदर्शन के दौरान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीटों की तस्वीरें अपलोड कीं जिस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। विसेंट के कांसेप्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने टिप्पणी की, "मेरे पास सुरक्षा संबंधी चिंताएं और सवाल हैं। आपातकालीन निकासी में यह कैसे काम करेगा? अगर आग या धुएं की स्थिति पैदा हो जाती है, तो एक बार सभी पहिये बंद हो जाने के बाद विमान को खाली करने के लिए 90 सेकंड से भी कम समय होता है।"
एक यूजर ने लिखा कि डबल डेकर सीटों के होने से विमान के अंदर यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। ये सस्ती सीटें इसलिए डिजायन की गई हैं ताकि आप खुद को और गरीब महसूस कर सको।
एक अन्य यूजर ने लिखा, इससे फ्लाइट के अंदर अटेंडेंट, बाथरूम से लेकर कैटरिंग आदि सबको बढ़ाना पड़ेगा। इसके अलावा यात्रियों की संख्या बढ़ने से विमान पर यात्रियों और उनके सामान दोनों का बोझ बढ़ेगा। अतिरिक्त वजन का मतलब है कि विमान में ईंधन की खपत भी अधिक होगी, मेंटेनेंस पर बुरा असर पड़ेगा और संभव है यात्री किराया भी ज्यादा बढ़ जाए।
हालांकि कई यूजर्स हैं जो इस नए कॉन्सेप्ट की प्रशंसा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स के मुताबिक ये वर्तमान में इकॉनोमी क्लास में मौजूद सीटों को रिप्लेस कर देगी। इससे यात्रियों के बीच की दूरी भी बनी रहेगी और आराम से सफर भी कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications