भारतीय मूल की गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत, हत्यारा पूर्व पति गिरफ्तार

लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत हो गयी है। हालांकि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को इमरजेंसी ऑपरेशन के जरिए बचा लिया गया है। घटना पूर्वी लंदन के इलफोर्ड इलाके में सोमवार को घटी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर महिला का पूर्व है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय रमनोडगे उन्मथालेगाडू के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Man charged after crossbow death of pregnant woman in east London

सोमवार को रमनोडगे उन्मथालेगाडू ने पूर्वी लंदन के इलफोर्ड इलाके में रही अपनी पूर्व पत्नी पर तीर से हमला किया। तीर महिला के पेट से होते हुए हार्ट में जा घुसा। हमले के बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में दाख़िल कराया गया, जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। सना के पांच बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि, उसने दूसरी शादी से पहले अपना धर्म परिवर्तन किया था।

मृतका के पति इम्तियाज अहमद ने बताया कि, उसकी पत्नी को हमलावर ने उसके पांच बच्चों के सामने मारा डाला। वह एक अद्भुद मां और एक अच्छी पत्नी थी। हम सात सालों तक साथ थे। उसके पहले पति से उसे तीन बच्चे थे और इम्तियाज मोहम्मद नामक दूसरे पति से दो लड़कियां थी। सोमवार को हुए बच्चे का नाम उसके पिता ने इब्राहिम रखा है।

सना ने सात साल पहले इम्तिया मोहम्मद नाम के शख्स से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उसे देवी उन्मथालेगाडू के नाम से जाना जाता था। लेकिन इम्तियाज़ से शादी के बाद उसने अपना नाम और धर्म दोनों बदल लिया था। वह देवी उन्मथालेगाडू से सना मोहम्मद बन गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+