48 लाख के 99 आईफोन देकर प्रेमी ने किया शादी के लिए प्रपोज, प्रेमिका ने कहा 'नो'

चीन में 'सिंगल्स डे' के मौके पर एक चीनी युवक ने बहुत ही खास अंदाज में अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज किया। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को '99 आईफोन 6S' देकर प्रपोज किया। इन 99 आईफोन 6S की कीमत लगभग 48 लाख है। इतने मंहगे प्रपोज से युवती को काई खुशी नहीं हुई। उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। आपको बता दें कि चीन में 'सिंगल्स डे' मनाया जाता है। इस मौके पर चीनी युवक हजारों रुपए की खरीददारी करके अपने सिंगल होने का जश्न मनाते हैं।

propos to girl

चीनी युवक ने प्रेमिका को प्रपोज करने से पहले सारे आईफोन्स को जमीन पर हार्ट शेप में सजाया। इसके अलावा गुलदस्ता भी खरीदा। हालांकि, इतना करने के बावजूद गर्लफ्रेंड ने उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया और शादी के लिए इनकार कर दिया। प्रपोज करने की तस्वीरें अब चाइनीज सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर वायरल हो चुकी हैं। प्रपोज करने वाला गुआंगझाऊ का यह शख्स पेशे से प्रोग्रामर है।

चीनी युवक ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जो रकम खर्च की, वह किसी औसत चीनी कर्मचारी की 17 साल की सैलरी से भी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+