'मुझे उलझन हो रही थी, बाहर निकलना था', उड़ती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने वाले यात्री का तर्क
दक्षिण कोरिया में एशियाना एयरलाइंस की एक फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट गेट अचानक ओपन करने वाले यात्री ने पुलिस के सामने अपना तर्क रखा। उसने बताया कि उसका दम घुट रहा था।

दक्षिण कोरिया में उड़ान के दौरान आसमान में ही एशियाना एयरलाइंस की एक फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट गेट अचानक एक यात्री ने खोल दिया था। मामले में यात्री को पुलिस ने उड्डयन सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया था। पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसे घुटन महसूस हो रही थी। वो विमान से उतरने की कोशिश कर रहा था। वो फ्लाइट से बाहर जाना चाहता था। यात्री ने पुलिस को यह भी बताया कि हाल ही में नौकरी छूटने के बाद वह तनाव में था।
दरअसल, बीती 26 मई को एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट एयरबस ए 321 ने डेगू हवाई अड्डे से उड़ान भरी। उस वक्त फ्लाइट में किशोर एथलीटों सहित 194 लोग सवार थे। फ्लाइट 700 फीट (213 मीटर) की ऊंचाई पर पहुंच ही रही थी, तभी एक यात्री ने अचानक ही दरवाजा खोल दिया। जिससे केबिन के अंदर हवा का विस्फोट हो गया। घटना में फ्लाइट में सवार 12 लोग मामूली रूप से घायल हो थे। हालांकि, जेजू के दक्षिणी द्वीप से डेगू शहर के लिए उड़ान भरने वाला विमान सुरक्षित उतर गया।
'मैं फ्लाइट से बाहर आना चाहता था'
33 साल के यात्री ने बताया कि वह फ्लाइट से बाहर निकलना चाहता था, क्योंकि उसे घुटन महसूस हो रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है। फिलहाल, जिन लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया था, उनका मुख्य रूप से सांस लेने में कठिनाई जैसी मामूली समस्याओं के लिए इलाज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications