‘मैं जान देने के लिए तैयार…’, CAA पर भड़कीं ममता, कहा- BJP जानबूझकर रमजान के वक्त लाई
केंद्र सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। भाजपा समर्थक जहां सरकार के इस फैसले पर खुशी जता रहे हैं, वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मुखर हो गया है।
इसी क्रम में बंगाल की सीएम ममत बनर्जी ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। उत्तर 24 परगना के हाबड़ा में सरकारी कार्यक्रम को संबोधित कर रही ममता ने कहा, BJP ने विशेष रूप से कल का दिन चुना, क्योंकि आज से रमजान शुरू हो गया है।

सीएम बनर्जी ने कहा, "वे सोच रहे हैं कि हमने छक्का मारा है पर लगा है जीरो... कल से रमजान शुरू हो रहा है, क्या सोचकर इस दिन का चयन किया गया... म्यांमार क्यों नहीं हुआ, अफगानिस्तान कैसे हो गया लिस्ट में? आप लोग जैसे ही अप्लाई करेंगे आपके अधिकार छीन लिए जायेंगे, ये एनआरसी के साथ जुड़ा है, डिटेनशन कैंप में डाल दिया जायेगा।
ममता ने कहा, हम पश्चिम बंगाल में NRC, डिटेंशन कैंप की अनुमति नहीं देंगे। हम किसी को भी बंगाल में लोगों के अधिकार छीनने की इजाजत नहीं देंगे। इसके लिए मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं।
ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी आने वाले दिनों में अशांति का खेल खेलने की कोशिश कर रही है। मुझे यह बात आपको स्पष्ट करनी है। यह भारत की धर्मनिरपेक्षता की जड़ों पर सीधा हमला है। CAA का नियम भी स्पष्ट नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस पर सरकार की कोई स्पष्टता नहीं है। NRC के नाम पर 2019 में 13 लाख हिंदू बंगालियों के नाम बाहर कर दिये गए। NRC के नाम पर असम में 19 लाख लोगों को सूची से हटा दिया गया।
ममता ने कहा, "कई लोगों की आत्महत्या से मौत हो गई। क्या वे (जिनके नाम हटा दिए गए) अगर वे मांगेंगे तो उन्हें नागरिकता दी जाएगी?... उनका भविष्य का क्या होगा? उनके बच्चों का क्या होगा? उनकी संपत्ति का क्या होगा?... आपके सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे, आपको 'अवैध' करार दिया जाएगा। यह आपसे आपके अधिकार छीनने का खेल है...आपको डिटेंशन कैंप में ले जाया जाएगा...आप ( केंद्र) मेरी बात सुनो, मैं किसी को भी बंगाल से दूर नहीं जाने दूंगी।"
सीएम ममता ने कहा, आप मुझे बताएं आपके पास आधार कार्ड है या नहीं। आपके पास प्रॉपर्टी की दुकानें हैं या नहीं। जैसे ही आप आवेदन करेंगे, आपको अवैध नागरिक घोषित कर दिया जाएगा। पहले डीएम कार्ड जारी करते थे, अब यह काम बीजेपी के हाथ में चला गया है। एक वोट के लिए आप सब कुछ खो देंगे। तुम सब कुछ खो दोगे।












Click it and Unblock the Notifications