कमला हैरिस के लिए मल्लिका शेरावत ने 15 साल पहले की थी भविष्यवाणी, सोशल मीडिया पर अब हो रही वायरल
Mallika Sherawat: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर महीने में चुनाव होने हैं। इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप बनाम कमला हैरिस के बीच जंग होना कन्फर्म हो गया। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कमला हैरिस की राजनीति की प्रशंसा की।
शेरावत ने इस बात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में महिलाओं के लिए वंशवादी पृष्ठभूमि के बिना राजनीति में आगे बढ़ना कितना दुर्लभ है। दरअसल, मल्लिका शेरावत ने वैनिटी फेयर (vanityfair) को दिए एक इंटरव्यू दिया।

अपने इंटरव्यू में शेरावत ने कहा कि भारत से आने वाली महिलाओं के लिए राजनीति बहुत कठिन हैं। अगर वे राजनीति में हैं भी, तो वे बहुत ही राजवंशीय या शाही परिवार से आती हैं। यहां मैं एक ऐसी महिला से मिल रही थी, जिसने अपने दो हाथों से सब कुछ बनाया है।
इस बीच मल्लिका शेरावत द्वारा साल 2009 में किया गया एक पोस्ट फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज से 15 साल पहले एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कमला हैरिस को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की थी।
मल्लिका शेरावत द्वारा कि गई भविष्यवाणी काफी हद तक सटीक साबित हुई थी। दरअसल, मल्लिका शेरावत ने कमला हैरिस के लिए साल 2009 में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कमला हैरिस एक दिन अमेरिका की राष्ट्रपति होंगी।
शेरावत ने लिखा था कि, 'एक पार्टी में काफी मस्ती कर रही हूं, जहां पर मेरे साथ एक ऐसी महिला बैठी हैं जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वे अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती हैं।' बता दें कि 15 साल पुराने इस ट्वीट में मल्लिका शेरावत ने कमला हैरिस का जिक्र किया था।
उन्हें उस समय ऐसा लगता था कि कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती हैं। शेरावत का यह ट्विट फिर से सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो गया है।
कमला हैरिस से मुलाकात
खबर के मुताबिक, कमला हैरिस से मल्लिका शेरावत की मुलाकात तब हुई जब वो इंडी फिल्म 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' (2011) में हैरिस से प्रेरित एक किरदार निभा रही थीं। 2009 में हैरिस के लिए बेवर्ली हिल्स में एक फंडरेजर में शेरावत को असहज महसूस हुआ, लेकिन हैरिस की सलाह से उन्हें राहत मिली।
उन्होंने बताया, "मुझे याद है कि उन्होंने कहा था कि अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चरित्र निर्माण के लिए अच्छा है और यह आपको एक मजबूत व्यक्ति बनाता है।" नवंबर 2024 के अमेरिकी चुनावों के लिए हैरिस की उम्मीदवारी पिछले महीने राष्ट्रपति जो बिडेन के दौड़ से हटने के बाद आई है।
शेरावत का बॉलीवुड सफर
मल्लिका शेरावत ने कई हिट फिल्मों के साथ बॉलीवुड में सफलता का आनंद लिया है। अनुराग बसु की 'मर्डर' (2004) में उनकी ब्रेकआउट भूमिका थी। उन्होंने 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' (2006), 'वेलकम' (2007) और 'गुरु' (2007) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी अभिनय किया। उनकी सबसे हालिया उपस्थिति 2021 की कॉमेडी-ड्रामा 'आरके/आरके' में थी।












Click it and Unblock the Notifications