अमेरिका के सबसे बड़े मॉल में गोलीबारी, मॉल ऑफ अमेरिका में क्रिसमस पर थी भारी भीड़
अमेरिका में गोलीबारी होना आम बात है। हालांकि, इस साल बाइडेन प्रशासन ने बंदूक रखने को लेकर सख्त कानून जरूर बनाए हैं, लेकिन अभी तक इसमें कामयाबी नहीं मिली है।

Mall of America Firing: संयुक्त राज्य अमेरिका में मॉल ऑफ अमेरिका में गोलीबारी के बाद क्षेत्र में संक्षिप्त लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिसे अब हटा लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मॉल ऑफ अमेरिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लॉकडाउन की पुष्टि करते हुए दुकानदारों को "निकटतम सुरक्षित स्थान" पर रहने के लिए कहा था। मॉल ऑफ अमेरिका में शुक्रवार की रात क्रिसमस के मौके पर गोलियों की आवाज से दहशत में आए दुकानदारों ने मॉल को करीब एक घंटे के लिए बंद कर दिया था। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि वे घटनास्थल को सुरक्षित करने के बाद संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं।

मॉल ऑफ अमेरिका में गोलीबारी
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है, कि कम से कम तीन गोलियां चलाई गई हैं और कॉम्प्लेक्स के नाइके स्टोर के पास चलने पर एक शख्स गोलीबारी के बाद चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, ब्लूमिंगटन पुलिस के मुताबिक, पुलिस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उस स्थान पर पहुंचीं, जहां मॉल में 'गोलीबारी की सूचना' मिली है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पूरे अमेरिका में मॉल और शॉपिंग सेंटर में क्रिसमस से पहले यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मॉल ऑफ अमेरिका ने लॉकडाउन खत्म होने तक मॉल आने वाले अपने गेस्ट्स से मॉल के क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा था। वहीं, अब मॉल ऑफ अमेरिका ने ट्विटर पर लिखा है कि, "मॉल ऑफ अमेरिका अब लॉकडाउन हटा रहा है।" साल 1992 में बना मॉल ऑफ अमेरिका, देश का सबसे बड़ा मॉल है और ये मॉल एक पर्यटन स्थल की जगह ले चुका है।
दुकानों में छिप गये दुकानदार
सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किए गये हैं, उनमें दुकानदारों को दुकानों में छिपे हुए दिखाया गया है और मॉल में एक घोषणा की गई थी, जिसमें लोगों को खुद को सुरक्षित जगह पर छिपाने के लिए कहा जा रहा है। आपातकालीन वाहनों को बाहर बर्फीली पार्किंग में जमा कर दिया गया था और पुलिस को नॉर्डस्ट्रॉम स्टोर के बाहर नाकाबंदी करते हुए देखा गया। वहीं, मॉल में अनाउंस होने के बाद खुदरा विक्रेताओं ने अपने दरवाजे बंद करना शुरू कर दिया, लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागते देखा गया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने कहा है, कि गोलीबारी में 19 साल के एक लड़के की मौत हो गई है, वहीं एक होली एक शख्स के जैकेट को छूकर निकलती दिख रही है। पुलिस ने कहा है कि, शुरूआती जानकारी से ऐसा लग रहा है, कि मॉल के अंदर दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद एक शख्स ने दूसरे पर गोली चला दी।
क्रिसमस को लेकर भी भारी भीड़
रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गये शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पीड़ित की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मॉल के अंदर से जो वीडियो बाहर आए हैं, उनमें दो पक्षों के बीच चल रही बहसबाजी को देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया है कि, मरने वाले शख्स को कई गोलियां मारी गईं थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमेरिका के सबसे पुराने और बड़े मॉल में हालांकि, बंदूक ले जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन मॉल में सुरक्षा की स्थिति काफी खराब है।












Click it and Unblock the Notifications