पीएम मोदी के लक्षदीप दौरे से आया भूचाल, मालदीप के ट्रिप कैंसल करने लगे लोग, बुरी तरह चिढ़ी ट्रोल आर्मी

हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे। उनकी ये यात्रा काफी चर्चा में रही। यहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। इस दौरान पीएम ने लक्षद्वीप के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश के लोगों से अपील भी की।

पीएम की लक्षद्वीप यात्रा का मकसद ही यहां पर टूरिज्म की संभावनाओं का विकास करना है। पीएम मोदी की इस अपील का असर ये हुआ कि इस समय लक्षद्वीप न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी ट्रेंड कर रहा है। यहां तक कि मालदीव के लोग भी लक्षद्वीप के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं।

Lakshadweep google-search

दरअसल पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लोग मालदीव से जोड़कर देख रहे हैं। हाल में ही मालदीव में सत्ता परिवर्तन हुआ है। मालदीव में चीन समर्थक राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जू की सरकार भारत को नाराज करने वाले कदम उठा रही है।

ऐसे में पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लोगों ने मालदीव से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। हालांकि, पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में मालदीव का नाम तक नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया पर लोग मालद्वीव वर्सेज लक्षद्वीप से जुड़े पोस्ट करने लगे हैं।

मालदीव को पीएम मोदी का संदेश!

पीएम के लक्षद्वीप दौरे को लोग मालदीव के लिए भी एक संदेश मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि अपनी इस यात्रा के जरिए पीएम मोदी ने मालदीव मौजूदा सरकार को झटका देने की कोशिश की है।

आपको बता दें कि भारत ही नहीं विदेशों में भी मालदीव अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। मालदीव में लगभग 6 फीसदी पर्यटक भारत से जाते हैं। यानि कि मालदीव जाने वाले पर्यटकों में से हर सातवां शख्स भारतीय होता है। बीते साल 1 लाख से अधिक लोग भारत से मालदीव पहुंचे थे। ये मालदीव जाने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक था।

मालदीव का विकल्प लक्षद्वीप

कहा जा रहा है कि मालदीव सरकार के भारत विरोधी रुख के बाद अब भारत सरकार, लक्षद्वीप को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करके इसे मालदीव का एक विकल्प बनाने की कोशिश कर रही है। जाहिर है अगर लक्षदीप एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होता है तो इसका सबसे अधिक नुकसान मालदीव को होगा।

यही वजह है कि मालदीव के लोग इससे बेहद नाराज भी नजर आ रहे हैं। लक्षद्वीप को लोग सोशल मीडिया पर मालदीव और लक्षदीप की तुलना करने लगे हैं। एक शख्स दोनों जगहों की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि हमसे लक्षदीप की कोई तुलना ही नहीं है। हम शानदार रिसार्ट और लग्जरी टूरिज्म देते हैं।

एक शख्स ने पीएम मोदी की वीडियो शेयर कर लिखा, आइडिया अच्छा है लेकिन हालांकि, हमसे कंपटीशन करने का विचार एक सपना है। ये लोग हमारे जैसी सर्विस कैसे दे सकते हैं? इतना साफ सफाई कैसे दे सकते हैं? होटल के कमरों की महक सबसे बेकार चीज होगी।

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर मालदीव के सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने भारत के खिलाफ जमकर दुष्प्रचार किया है।

इससे नाराज होकर बड़े पैमाने पर भारतीयों द्वारा मालदीव का दौरा रद्द करने की खबर मिल रही है। एक महिला ने लिखा है कि मालदीव का अपना ट्रिप कैंसिल कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+