Mohamed Muizzu in India: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पहुंचे दिल्ली, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा
Maldives President Reached India: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और कहा है, कि प्रधानमंत्री मोदी से शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का गर्मजोशी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया है।

भारत पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मज मुइज्जू, जिन्होंने पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, वो देश की बागडोर संभालने के बाद पहली बार भारत आए हैं। हालांकि, अभी तक मालदीव को लेकर रिवाज यही थी, कि राष्ट्रपति बनने के बाद देश के नेता का पहला दौरा भारत का होता था, लेकिन मोहम्मद मुइज्जू ने इस प्रथा को बदल दिया और उन्होंने पहली विदेश यात्रा के लिए तुर्की को चुना। मोहम्मद मुइज्जू, तुर्की के बाद जलवयु सम्मेलन में भाग लेने UAE जा चुके हैं और फिर वो चीन की यात्रा भी कर चुके हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के फिर से चुने जाने पर मुइज्जू ने एक्स पर कहा था, कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 2024 के भारतीय आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई। मैं दोनों देशों के लिए साझा समृद्धि और स्थिरता की तलाश में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"
जिसके जवाब में, भारतीय प्रधानमंत्री ने लिखा, कि "मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का मूल्यवान साझेदार और पड़ोसी है और मैं भी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।"
भारत-मालदीव में बिगड़े हुए हैं रिश्ते
मुइज्जू की यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब नवंबर में उनके राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी गिरावट आई है और राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने भारत सरकार ने मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों को वापस ले जाने का अनुरोध किया था।
जिसके बाद दोनों देशों के बीच हुई बैठक के बाद भारत ने 10 मई तक मालदीव से सभी भारतीय सैनिकों को वापस बुला लिया। भारतीय सैन्य कर्मी मालदीव में तीन विमानन प्लेटफार्मों का संचालन कर रहे थे। भारत ने दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान मालदीव को दान में दिया था, जिसका उपयोग मालदीव में सैकड़ों चिकित्सा निकासी और मानवीय मिशनों के लिए किया गया है। मालदीव के साथ हुए समझौते के मुताबिक, सैन्य कर्मियों की जगह तीन विमानन प्लेटफार्मों के संचालन को जारी रखने के लिए उनकी जगह नागरिकों को रखा गया है।
मुइज्जू की विदेश नीति चीन की ओर मजबूती से झुकी हुई है और उन्होंने जनवरी में बीजिंग की यात्रा की थी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित शीर्ष चीनी नेताओं से मुलाकात की थी। उनकी सरकार ने चीनी सेना के साथ एक रक्षा समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पीपुल्स लिबरेशन आर्मी मालदीव की सुरक्षा और रक्षा बलों की सहायता करेगी।












Click it and Unblock the Notifications