Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Out कैम्पेन चलाने वाले मुइज्जू ने दिया India Welcome का नारा, मालदीव के राष्ट्रपति का कैसे टूटा अकड़?

During a visit with PM Modi, Maldives President Mohammad Muizzu invited Indian tourists, marking a significant policy shift and aiming to rejuvenate the tourism sector.

Maldives President India Visit: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करते हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय पर्यटकों से अपने देश में आने का खुला आह्वान किया। लिहाजा, लोगों के मन में दिलचस्पी जगी है, कि 'इंडिया ऑउट' के चैंपियन का हृदय परिवर्तन कैसे हो गया है?

प्रधानमंत्री मोदी के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, "भारत हमारे सबसे बड़े पर्यटन स्रोत बाजारों में से एक है और हम मालदीव में ज्यादा भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।"

Maldives President India Visit

उन्होंने कहा, "बहुत से मालदीववासी पर्यटन, चिकित्सा उद्देश्यों, शिक्षा और कई अन्य जरूरतों के लिए भारत आते हैं। साथ ही, मालदीव में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो मालदीव के विकास में योगदान देते हैं।"

मालदीव के लिए पर्यटन कितना बड़ा उद्योग है?

मालदीव में पर्यटन सबसे बड़ी इंडस्ट्री है, जो सीधे सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 30% का योगदान देता है और 60% से ज्यादा विदेशी मुद्रा इनकम उत्पन्न करता है। पिछले एक साल में भारत से पर्यटकों के आगमन में भारी गिरावट आई है और पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के दो मंत्रियों की तरफ से आई अपमानजनक टिप्पणियों ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव पैदा किया और फिर भारत में 'मालदीव का बहिष्कार' शुरू हो गया।

मालदीव का टूरिज्म इंडस्ट्री करीब 60 मिलियन डॉलर का है और भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से इसपर गहरा असर पड़ा।

पर्यटन इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है, कि सिर्फ पीक सीजन में ही नहीं, जब मालदीव में यूरोपीय पर्यटक भी बहुत आते हैं, ऑफ-सीजन के दौरान भी भारतीय पर्यटक राजस्व का एक प्रमुख स्रोत होते हैं। कुछ महीने पहले, मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने "वेलकम इंडिया" नामक रोड शो अपनी भारत यात्रा के दौरान निकाला था, जो मोहम्मद मुइज्जू के 'इंडिया ऑउट' अभियान के ठीक उलट था, जिसे उन्हें पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव से पहले इलेक्शन कैम्पेन के दौरान चलाया था।

मंत्री फैसल ने भारतीयों से देश के पर्यटन में योगदान देने का आग्रह किया और स्पष्ट रूप से कहा, कि उनकी अर्थव्यवस्था इस पर निर्भर है।

Maldives President India Visit

भारत से संबंध कैसे सुधार रहे हैं मुइज्जू?

जिस दिन राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत यात्रा की घोषणा की गई, उसी? दिन उनके दो सस्पेंडेड मंत्रियों - मालशा शरीफ और मरियम शिउना - जिन्हें जनवरी में पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए निलंबित कर दिया गया था, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सरकार से इस्तीफा दे दिया।

और अब दिल्ली में मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय पर्यटकों को मालदीव आने का न्योता दिया है, जो उनकी सोच में आया नीतिगत बदलाव है, क्योंकि द्वीप देश आर्थिक संकट में फंसा हुआ है और क्रेटिड रेटिंग एजेंसी मूडी ने देश के कर्ज चुकाने में चूक की वजह से डिफॉल्ट करने की आशंका जताई है।

मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से 400 मिलियन डॉलर का बेलऑउट पैकेज मांगा था, जो दिल्ली ने उन्हें इस यात्रा के दौरान दे दिया है, जिससे मालदीव के डिफॉल्ट होने का संकट टल गया है, मगर देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तभी इजाफा होगा, जब भारतीय पर्यटक फिर मालदीव की यात्रा शुरू करें।

जबकि, जनवरी में मालदीव के तीन उप-मंत्रियों ने लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के भारत के फैसले का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और हजारों पर्यटकों ने अपनी योजनाबद्ध यात्राएं रद्द कर दीं। बाद में, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने उनकी टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया और कहा, कि सरकार मंत्रियों के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

लेकिन, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने वेबलिंक के जरिए मालदीव में RuPay कार्ड का इस्तेमाल करके लाइव लेन-देन देखा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए भुगतान आसान हो जाएगा, जिससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

कितने भारतीय पर्यटक जाते रहे हैं मालदीव?

हमेशा से मालदीव, भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है और 2023 में मालदीव जाने वाले 18 लाख पर्यटकों में 11 प्रतिशत भारतीय थे, जो सबसे ज्यादा संख्या था। लेकिन, विवाद बढ़ने के बाद भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई और जुलाई 2024 में भारत छठे स्थान पर आ गया और इस सिर्फ 71 हजार 381 पर्यटक ही मालदीव पहुंचे, जो पिछले साल अप्रैल की तुलना में 42.5 प्रतिशत कम है।

मालदीव पर्यटन मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है, कि इस साल अप्रैल से जून की तिमाही में भारतीयों की संख्या सिर्फ 28,604 थी, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 54,207 थी। इस बीच, चीन ने 2024 के पहले छह महीनों में 12 लाख पर्यटकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, भारतीयों की संख्या केवल 63,450 थी।

जब लक्षद्वीप विवाद सामने आया, तो भारतीय ट्रैवल टेक कंपनी EaseMyTrip ने घोषणा की थी, कि उन्होंने "मालदीव के लिए सभी यात्रा बुकिंग को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है"। पिछले शुक्रवार को, जब मुइज्जू की भारत यात्रा की घोषणा की गई, तब EaseMyTrip ने मालदीव के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+