मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, जानिए संसद के समीकरण, कैसे चली जाएगी कुर्सी?

Maldives News: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी एमडीपी और उसके सहयोगी, संसद में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हो गये हैं।

मालदीव से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, मालदीव एमडीपी संसदीय समूह राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्तुत करने पर सहमत हो गया है। एमडीपी के पास संसद में बहुमत है, लिहाजा राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए अपने पद को बचाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

 Impeachment Motion Against President Muizzu

एमडीपी के एक सांसद ने सोमवार दोपहर सन को बताया है, कि एमडीपी ने डेमोक्रेट के साथ साझेदारी में महाभियोग प्रस्ताव के लिए पर्याप्त हस्ताक्षर जुटा लिए हैं।

मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी भारत समर्थक है और संसद में इसके पास बहुमत है, लिहाजा एमडीपी के लिए राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाना काफी आसान माना जा रहा है और राष्ट्रपति मुइज्जू की कुर्सी खतरे में पड़ गई है।

मालदीव की राजनीति में ये नया डेवलपमेंट मालदीव की संसद में चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की मंजूरी पर मतभेदों को लेकर सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच संसद में हुई झड़प के एक दिन बाद आया है। मुख्य विपक्षी एमडीपी ने कैबिनेट पर मतदान से पहले राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों के लिए संसदीय मंजूरी रोकने का फैसला किया। इसके बाद, सरकार समर्थक सांसदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे संसदीय बैठक की कार्यवाही बाधित हो गई।

कांदिथीमू के सांसद अब्दुल्ला शाहीम अब्दुल हकीम शाहीम और केंधिकुलहुधू के सांसद अहमद ईसा के बीच उस समय बहस हो गई, जब सांसद अहमद ईसा को नीचे गिरा दिया गया। हाथापाई के दौरान दोनों सांसद चैंबर के पास गिर गए, जिससे शहीम के सिर पर भी चोटें आईं। अल्पसंख्यक नेता मूसा सिराज ने विवाद को रोकने का प्रयास किया था।

मुइज्जू का जाना क्यों माना जा रहा है तय?

आपको बता दें, कि मालदीव की संसद में 87 सीटें हैं, जिनमें से भारत समर्थक मुख्य विपक्षी पार्टी MDP के पास 43 सीटें हैं, जबकि उसकी सहयोगी डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 13 सीटे हैं। ये दोनों एक गठबंधन बनाते हैं और इनके पास कुल 56 सीटें होती हैं।

इसके अलावा, मालदीव में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाने का तरीका काफी आसान है और महाभियोग लाने के लिए संसद में 56 वोटों की ही जरूरत है, जो इन दोनों पार्टियों के पास हैं। हालांकि, संसद में अभी महाभियोग प्रस्ताव पेश नहीं किया गया है, लेकिन इसकी तैयारी कर ली गई है। ऐसी स्थिति में, अगर महाभियोग प्रस्ताव संसद में पेश किया जाता है, तो मोहम्मद मुइज्जू की राष्ट्रपति की कुर्सी चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+