हम ऐसा फिर कभी नहीं होने देंगे... पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बोले मालदीव के विदेश मंत्री

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने गुरुवार को कहा कि उनका देश यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त काम कर रहे हैं कि भारत के खिलाफ 'अपमानजनक टिप्पणी' दोबारा न हो।

मूसा जमीर ने कहा कि मालदीव और भारत की सरकारें समझती हैं कि क्या हुआ है और वे अब उस चरण को पार कर चुके हैं। आपको बता दें कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया।

Maldives Minister Musa Zameer

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा, "हमने पहले भी कहा कि यह सरकार का रुख नहीं है। हमारा मानना ​​है कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। हम यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त काम कर रहे हैं कि ये फिर से न हो। सोशल मीडिया में एक गलतफहमी हुई है।"

दरअसल, साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से की जाने लगी। इसके बाद मालदीव के नेताओं ने भारत और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे दोनों के रिश्तों में बिगड़ने लगे थे।

दिल्ली दौरे पर मूसा जमीर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों की ओर से बेहतर रिश्ते बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आज की हमारी बैठक ने हमें विभिन्न क्षेत्रों में हमारे दृष्टिकोणों को मजबूत करने की ओर बढ़ाया है।

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "भारत हमेशा नेबर फर्स्ट पॉलिसी पर चलता है। दोनों देशों के रिश्ते आपसी हितों पर टिके हैं। भारत विकास के मामले में मालदीव को सहयोग करने वाले अहम देशों में शामिल है।"

विदेश मंत्री ने आगे कहा, "हमारे कई प्रोजेक्ट्स से मालदीव के लोगों को फायदा पहुंचा है। भारत ने कई मौके पर मालदीव को वित्तीय मदद भी दी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+