पायलट ने ही डुबाया होगा विमान..., दुनिया के लिए रहस्य बने MH370 प्लेन को लेकर एक्सपर्ट ने किया दावा

8 मार्च 2014 को मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद अचानक गायब हो गई थी। इस घटना के 10 साल पूरे हो चुके हैं मगर अब तक उस विमान की न ही कोई खबर मिली है और न ही उसमें सवार 239 यात्रियों को जिंदा या मुर्दा खोजा जा सका है।

अब एक ब्रिटिश विमानन विशेषज्ञ साइमन हार्डी ने दावा किया है कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH370 का रहस्यमय ढंग से गायब होना विमान के पायलट साइमन हार्डी की सामूहिक हत्या की योजना का नतीजा हो सकता है।

MH370 Disappearance Could Be A Mass Murder Plan

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्डी का दावा है कि फ्लाइट MH370 के पायलट कैप्टन जहरी अहमद शाह ने विमान में सवार सभी लोगों को मारने की योजना बनाई थी। हार्डी ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि पायलट ने जानबूझकर विमान को पूरी तरह से समुद्र में गिरा दिया, जिसकी वजह से वह और उसमें सवार 239 यात्री समुद्र की तली में फंस गए।

हार्डी का मानना है कि शाह कोई व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहा होगा जिसकी वजह से उसका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ होगा। जिसकी वजह से ये दुखद घटना हुई होगी। हार्डी ने कहा कि उनका ये अनुमान कई सुरागों पर आधारित है। जैसे उड़ान भरने से पहले कॉकपिट के लिए अतिरिक्त ईंधन और ऑक्सीजन के लिए अनुरोध।

हार्डी ने द सन को बताया, "अतिरिक्त ईंधन और ऑक्सीजन के कारण शाह को विमान को सात घंटे तक बिना पता चले उड़ान भरने में मदद मिलती, इससे पहले कि वह विमान छोड़ता, यात्री और चालक दल बेहोश हो जाते।" हार्डी बोइंग 777 की आधिकारिक खोज का हिस्सा थे, जो 8 मार्च 2014 को दक्षिण चीन सागर के ऊपर गायब हो गया और कभी नहीं मिला।

दस साल पहले बीजिंग जाने वाली मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-370 ने 8 मार्च 2014 को तड़के कुआलालंपुर से उड़ान भरी थी। ये एक बोइंग विमान था, जो टेक ऑफ के थोड़ी देर बाद ही रडार से गायब हो गया था।

जब विमान ने जब टेक ऑफ किया था तो सब कुछ सामान्य ही था। फ्लाइट 35,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई थी और विमान अपने रूट पर था, उस दौरान पायलटों ने वियतनाम के एयर ट्रैफिक के साथ बात भी की थी। लेकिन इसके कुछ समय के बाद विमान ने संपर्क स्थापित नहीं किया।

टेकऑफ के करीब 38 मिनट बाद विमान कोई सूचना दिये पश्चिम की ओर मुड़ गया और रडार से गायब हो गया। इसके बाद विमान की खोज के लिए एक व्यापक और खर्चीला अभियान चलाया गया लेकिन कोई पता नहीं चला।

इसके बाद से पश्चिमी हिंद महासागर में मलबे के कई टुकड़े बहकर तट पर आ गए थे। इनमें से कई के एमएच-370 के होने की पुष्टि की गई, लेकिन आज तक विमान की बॉडी और इसका ब्लैक बॉक्स नहीं मिला।

एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि जिसने भी ये प्लेन डुबोया होगा वो बेहद अनुभवी होगा। उसने पूरी प्लानिंग के साथ इसे अंजाम दिया होगा। उसने प्लेन के केबिन में दबाव को खत्म कर दिया गया, ताकि मलबा ज्यादा न हो और इसे ढूंढा न जा सके।

एक्सपर्ट ने कहा कि उसे पता होगा कि अगर विमान के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो ये फ्लाइट के तय रूट पर ही होगा। इसके लिए प्लेन के ट्रांसपॉन्डर को बंद करके उसके तय रूट से अलग हटकर यू-टर्न लिया गया होगा। इस दौरान फ्लाइट ऑटो-पायलट मोड पर नहीं रही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+