खतरनाक सांपों को KISS कर मशहूर हुए हुसैन की कोबरा के काटने से मौत

मलेशिया: खतरनाक सांपों को पकड़ने वाले हुसैन की कोबरा के काटने से मौत

कुआलालंपुर। मलेशिया के फायरमैन अबु जरीन हुसैन की कोबरा के काटने के बाद मौत हो गई है। हुसैन सांपों से अपनी दोस्ती के चलते मलेशिया ही नहीं दुनियाभर में मशहूर थे। उनकी सांपों को किस करते हुए तस्वीरें कई दफा सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अबु जरीन हुसैन सोमवार को एक जंगली कोबरा तो पकड़ने को कोशिश कर रहे थे कि उनको सांप ने काट लिया था। चार दिन बाद हुसैन ने दम तोड़ दिया।

मलेशिया में थे सेलेब्रिटी

मलेशिया में थे सेलेब्रिटी

मलेशिया के फहंग स्टेट के रहने वाले 33 साल के हुसैन कोबरा के डस लेने के बाद अस्पताल में थे। जिस जंगली कोबरा ने उन्हें डसा, उसके बारे मे कहा जाता है कि उसके एक बार डसने से हाथी भी मर जाए। सांपों को पकड़ लेने और उन्हें दोस्त बना लेने के हुनर के चलते हुसैन को मलेशिया में एक सेलेब्रिटी जैसा दर्जा मिला हुआ था।

टीवी शो में भी आए थे

टीवी शो में भी आए थे

बीते साल टीवी शो एशिया गॉट टेलेंट में भी वो आए थे और शो में सांपों को उन्होंने तो उन्हें सापों ने किस किया था। हुसैन ने सांपों का काबू करना अपने पिता से सीखा था। 2007 से वो मलेशिया के फहंग स्टेट में दूसरे फायरफाइटर्स को सांप पकड़ने की ट्रेनिंग दे रहे थे। तीन साल पबले भी कोबरा के डस लेने के बाद वो दो दिन कोमा में रहे थे लेकिन तब उनकी जान बच गई थी। उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर केलनटन में होगा।

सांप से शादी की उड़ी थी अफवाह

सांप से शादी की उड़ी थी अफवाह

दो साल पहले वो तब भी चर्चा में आए थे, जब उनके अपने पालतू सांप से शादी कर लेने की खबर आई थी। नवंबर 2016 में कुछ अखबारों में ये खबर छपी थी कि हुसैन ने सांप से शादी कर ली। ऐसा कहा जा रहा था कि सांप के रूप में उनकी गर्लफ्रेंड का पुनर्जन्म हुआ है। हालांकि बाद में हुसैन ने मीडिया के सामने आकर इस खबर को बकवास कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+