किम के मोटापे पर ट्रंप ने मारा जोक? VIDEO में देखिए नॉर्थ कोरियाई लीडर का रिएक्शन
नई दिल्ली। सिंगापुर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के बीच मंगलवार को वार्ता एतिहासिक रही। दोनों ही नेताओं ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति के लिए एक साथ काम करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। नॉर्थ कोरिया ने अपने परमाणु हथियार खत्म करने का वादा किया, तो अमेरिका ने उन्हें सुरक्षा देने का वचन दिया। फिलहाल दोनों ही नेता अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं, लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रंप एक फोटोग्राफर को कह रहे हैं कि फोटो में हमसब 'हैंडसम' और 'पतले' दिखने चाहिए। ट्रंप के इस फनी मूवमेंट के बाद कैमरा का फोकस किम जोंग उन पर जाकर ठहरा, जो और भी ज्यादा मजेदार है।

सिंगापुर में वार्ता खत्म कर डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग लंच के दौरान जब डाइनिंग टेबल पर अपनी-अपनी चेयर के पास खड़े थे, तभी ट्रंप ने फोटोग्राफर्स से कहा, 'सभी को अच्छी पिक्चर मिल रही है ना? तो नाइस, हैंडसम, पतले और परफेक्ट दिखने चाहिए।'
ट्रंप के इस मजाकिया लहजे के बाद कैमरे का अगला फोकस किम जोंग उन पर जा ठहरा। किम अपने ट्रांसलेटर से ट्रंप की बात को ध्यान से सुन रहे थे। ट्रंप की इस बात के बाद किम की बॉडी लैंग्वेज भी बदल गई और फिर ट्रंप ने फोटोग्राफर्स को थैंक यू कहने के बाद किम ने मुस्कुराकर लंच के लिए किम की तरफ आगे हाथ बढ़ाया।
सिंगापुर समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने किम को अपनी लिमोजिन कार भी दिखाई। राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अमेरिका से उनकी कार को सिंगापुर लाया गया था, वहीं किम जोंग उन भी अपनी मर्सिडीज लेकर पहुंचे थे।
Not too sure about this remake of the Office pic.twitter.com/4tmLXRskzD
— Alan White (@aljwhite) June 12, 2018












Click it and Unblock the Notifications