बांग्लादेश में ट्रेन और बस की टक्कर में 11 लोगों की मौत, पांच घायल

स्थानीय लोगों ने बताया कि,तेज गति से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन ने माइक्रो बस में टक्कर मार दी। मिनी बस रेलवे ट्रेक के नीचे आ गई थी, जिसके कारण 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए ।

ढाका, 30 जुलाई : बांग्लादेश में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खबर के मुताबिक, चटगांव जिल में स्थित एक मानव रहित क्रॉसिंग पर एक मिनी बस के ढाका जाने वाली प्रोवती एक्सप्रेस (Provati Express train) ट्रेन की चपेट में आने से सात छात्रों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा

ढाका ट्रिब्यून ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को मीर सराय उपजिला में हुई जब एक कोचिंग सेंटर के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही मिनी बस ढाका जाने वाली प्रोवती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।

सात छात्र और चार शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई

सात छात्र और चार शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई

वहीं, मीरसराय थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) कबीर हुसैन ने कहा कि मृतकों में सात लगभग एक ही उम्र के छात्र थे और उनमें से चार शिक्षक थे।

तेज गति से आ रही थी ट्रेन

तेज गति से आ रही थी ट्रेन

स्थानीय लोगों ने बताया कि,तेज गति से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन ने माइक्रो बस में टक्कर मार दी। मिनी बस रेलवे ट्रेक के नीचे आ गई थी, जिसके कारण 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए ।

जानें कैसे हुआ यह हादसा

जानें कैसे हुआ यह हादसा

चटगांव डिवीजनल ऑफिस ऑफ फायर सर्विस के उप निदेशक अनीसुर रहमान ने कहा कि मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए और बाद में शाम को परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए। वहीं, अग्निशामकों, बचावकर्मियों ने घटनास्थल से मृतकों के शवों बरामद किए। घायलों को पास के अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर-सौ. पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+