दक्षिण कोरिया में बड़ा सड़क हादसा, 1 की मौत, 34 घायल
दक्षिण कोरिया में पर्यटकों से भरी बस पलट गई है। इसमे एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 34 यात्री घायल हुए हैं।

दक्षिण कोरिया में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां एक बस पलट गई है। यहां चोंगझु में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 34 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा नॉर्थ चंगचेयोंग प्रांत में हुआ है।
हादसे में 11 लोगों को गंभीर चोट आई है, उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायोलं में एक 60 साल की इजराइली महिला थी, जिसकी मौत हो गई है। यह हादसा शाम 6.05 बजे हुआ है। बस गेयोंगझू से रवाना हुई थी, जब यह सुनबो की ओर रही थी, इसी दौरान यह हादसे का शिकार हो गई।
घायलों में 11 पुरुष और 22 महिलाएं हैं, ये सभी लोग एक टूरिंस्ट ग्रुप का हिस्सा थे, इसमे अधिकतर लोगों की उम्र 60 वर्ष से ऊपर की थी। ये लोग साउथ कोरिया 6 अप्रैल को पहुंचे थे। एक ट्रैवेल एजेंसी की ओर से पहले से छुट्टियों की प्लानिंग पर ये लोग साउथ कोरिया पहुंचे थे।
ये सभी पर्यटक 17 अप्रैल को वापस अपने देश जाने वाले थे, लेकिन इससे तीन दिन पहले ही उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। प्रशासन का कहना है कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, बस के ड्राइवर ने गियर में खराबी की बात कही है। सियोल में इजराइल के दूतावास की अपील के बाद साउथ कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वह घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications