ऑस्ट्रेलिया में बड़ा सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 11 घायल
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में शादी से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां न्यू साउथ वेल्स में हंटर वैली क्षेत्र में बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सड़क हादसे के बाद आपात सेवा मौके पर राहत-बचाव का काम रातभर करती रही।

पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जांच इस बात का इशारा करती है कि हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हेलीकॉप्टर और सड़क से अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में 18 लोगों सुरक्षित बच गए हैं उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
देर रात हुए हादसे के बाद 11.30 बजे आपात सेवा को मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद बड़े स्तर पर आपात सेवा की शुरुआत की गई। वाइन कंट्री ड्राइव को दोनों ओर से बंद कर दिया गया था।
हादसे के बाद बस के ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, उसकी पुलिस ने जरूरी जांच कराई। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फिर से पूरे क्राइम सीन को क्रिएट कर रही है।
मेयर जे सुवाल ने इस हादसे को भयानक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह इस तरह का हादसा है जो कोई नहीं देखना चाहता है। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। इन लोगों के लिए यह हादसा बहुत ही दर्दनाक है।












Click it and Unblock the Notifications