Major Radhika Sen: अमेरिका में भारत का डंका, लेडी आर्मी ऑफीसर राधिका सेन को मिला खास अवॉर्ड
भारत का सेना ने एक बार फिर से वैश्विक मंच सिर ऊंचा कर दिया। आर्मी आफीसर मेजर राधिका सेन ने ये उपलब्धि हासिल की है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किया। मेजर सेन ये अवॉर्ड पाने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने ये पुरस्कार सुमन गवानी को मिला था। जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में हिस्सा लिया।
30 मई को जेनेवा में यूनाइटेड नेशंस (UN) के हेडक्वार्टर में इंटरनेशनल यूनाइटेड नेशंस पीसकीपर्स डे 2024 का आयोजन किया गया। इसमें UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय महिला पीसकीपर मेजर राधिका सेन को सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

कौन हैं मेजर राधिका?
यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड पाने वाली मेजर राधिका सेन का जन्म हरियाणा में हुआ था। वे भारतीय त्वरित तैनाती बटालियन की कमांडर के तौर पर मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक ईस्ट कांगो में तैनात थीं। उन्होंने बायोटेक इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया है। सेन ने 2016 में इंडियन आर्मी जॉइन की थी। मेजर राधिका सुमन गवानी के बाद यह अवॉर्ड पाने वाली दूसरी भारतीय महिला पीसकीपर हैं। इससे पहले मेजर सुमन गवानी साउथ सूडान में तैनात थीं और उन्हें 2019 में यह अवॉर्ड दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications