Twitter Down: बड़ी संख्या में लोगों को ट्विटर पर लॉगिन करने में हो रही दिक्कत

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लॉगिन करने में आज सुबह लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्विटर पर दिक्कत की बात कही है।

elon musk

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आज एक बार फिर से तकनीकी समस्या सामने आई है। बड़ी संख्या में यूजर्स को ट्विटर पर लॉग इन करने में समस्या आई है। अल जजीरा की खबर के मुताबिक लोगों को ट्विटर के वेब वर्जन में लॉगउन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह जब लोग ट्विटर पर लॉगइन करने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें एरर नोटिस आ रहा था। तकरीबन 8700 यूजर्स ने आज सुबह ट्विटर पर लॉगइन की समस्या की शिकायत की है। डाउनडिटेक्टर जोकि वेबसाइट पर तकनीकी गड़बड़ी पर नजर रखती है उसका हवाला देते हुए अल जजीरा ने इसकी रिपोर्ट की है। डाउनडिटेक्टर ने भी ट्वीट करके लिखा, यूजर्स की रिपोर्ट यह इशारा करती है कि 7.13 बजे से ट्विटर में लॉगिन करने में समस्या है।

बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन यूएस डॉलर में खरीदा है, उसके बाद ट्विटर में कई अलग-अलग तरह के बदलाव हुए हैं, कई बार तकनीकी समस्या भी लोगों के सामने आ चुकी है। मस्क ने बड़ी संख्या में फर्जी ट्विटर अकाउंट को डिलीट किया है। उन्होंने पेड सेवाओं की भी शुरुआत की है। ब्लू टिक, ग्रे टिक, येलो टिक जैसे विकल्प को मुहैया कराया गया है। पिछले हफ्ते मस्क ने कहा था कि वह ट्विटर की नीतियों में बदलाव करेंगे, नई ट्विटर पॉलिसी विज्ञान पर आधारित होगी और विज्ञान आधारित सवाल पूछेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+