ईराक में शादी के कार्यक्रम के दौरान लगी आग, 100 की मौत, 150 घायल
उत्तरी ईराक में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां विवाह के कार्यक्रम के दौरान चर्च के हॉल में आग लग गई, जिसमे 100 लोगों की जान चली गई जबकि तकरीबन 150 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
यह आग ईराक के निनेवेह प्रांत में स्थित चर्च में लगी है। यह मुख्य रूप से ईसाई बाहुल्य इलाका है। ईराक की राजधानी बगदाद से यह तकरीबन 335 किलोमीटर दूर है। इस हादसे की जो टीवी फुटेज सामने आई है उसमे देखा जा सकता है कि आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही हैं।

हादसे में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। यहां लोगों को ऑक्सीजन और बैंडेज मुहैया कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सैफ इल बदर ने हादसे में मृतकों की संख्या की जानकारी ईराक की स्थानीय न्यूज एजेंसी के जरिए दी है।












Click it and Unblock the Notifications