क्यूबा में तेल के टैंकर में लगी भीषण आग, 80 घायल, 17 लापता
हवाना, 07 अगस्त। क्यूबा के मताजांस शहर में स्थित तेल गोदाम में बिजली गिरने से 80 लोग घायल हो गए हैं जबकि 17 फायर फाइटर लापता है। आग इतनी भयंकर थी इसे काबू पाना अग्निशमन अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। ऊर्जा एव खनन मंत्री ने बताया कि फायर फाइटर्स आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि हमने अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट से इस मामले में मदद मांगी है, हमने मित्र देशों से भी मदद मांगी है, जिनके पास इस क्षेत्र में अनुभव है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बिजली तेल के एक टैंक पर गिरी थी, जिसके बाद यहां आग लग गई और कुछ ही सेकेंड में आग काफी तेजी से टैंक में फैल गई।

आग को बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को यहां बुलाया गया जिसकी मदद से टैंक पर पानी डाला गया। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि आसमान में काला धुंआ काफी दूर तक दिखाई दे रहा है। हवाना से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। आग को बुझाने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अग्निशमन के कर्मचारी आग को आगे फैलने से रोकने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। प्रांतीय सरकार की ओर से फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि 77 लोग इस आग में घायल हुए हैं जबकि 17 लोग लापता हैं। प्रेसिडेंसी ऑफ रिपब्लिक का कहना है कि 17 फायर फाइटर्स इस आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
आग में घायल हुए 7 लोगों को कैलिक्स्टो गार्सिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि हालात अभी ठीक नहीं हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितना तेल बर्बाद हो गया। इस प्लांट में 8 बड़े ऑयल प्लांट हैं, इसे यहां इलेक्ट्रिसिटी जेनरेटर्स चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इलाके में आस-पास लोगों को घर खाली करा लिया गया है। कई एंबुलेंस, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज कैनल घटनास्थल पर शनिवार को पहुंच गए हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications