इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.7, 13 की मौत, कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। भूकंप में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है।

earthquake

इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के यह झटके इक्वाडोर के गूयास रीजन में महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से 13 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई घर जर्जर हो गए हैं और बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूकंप के झटकों के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी जानकारी दी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकले। इस भूकंप का केंद्र बलाओ शहर से 29 किलोमीटर दूर गुयास प्रांत में था। प्रशासन का कहना है कि इस भूकंप से फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+