अफगानिस्तान के काबुल में बड़ा बम धमाका, 63 की मौत, 100 घायल

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के काबुल में बड़े बम धमाके की खबर सामने आई है। इस भयावह ब्लास्ट में 63 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह धमाका एक शादी के कार्यक्रम में हुआ, जिसकी वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों की सही संख्या के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

blast

यह हादसा वेडिंग हॉल में हुआ है, जहां तकरीबन एक हजार से ज्यादा मेहमान इकट्ठा थे। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है, आंकड़ों को बाद में जारी किया जएगा। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार यह हमला शनिवार रात तकरीबन 10.40 पर हुआ। अभी तक इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लिहाजा अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो सकी है। बता दें कि काबुल में जिस जगह यह हमला हुआ है वहां बड़ी संख्या में शिया हजारा समुदाय के लोग रहते हैं।

नुसरत रहीमी ने बताया कि यह धमाका शादी के स्टेज के पास हुआ है, जहां म्युजिशियन थे। चश्मदीदों ने बताया कि हमले में कई बच्चे भी मारे गए हैं। विस्फोट होते ही पूरे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई, लोग यहां वहां भागने लगे। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले इसी महीने 8 अगस्त को काबुल में एक धमाका हुआ था, जिसमे 14 लोगों की मौत हो गई थी, 145 लोग घायल हो गए थे। अफगानिस्तान में 28 सितंबर को चुनाव होने हैं। लेकिन पिछले दिनों जबसे अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता शुरू हुई है, उसके बाद से ही यहां हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+