हॉन्ग कॉन्ग में बड़ा सड़क हादसा, बस ने टैक्सी को मारी टक्कर, 5 की मौत, 31 घायल

नई दिल्ली। हॉन्ग कॉन्ग में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां यात्रियों से भरे एक कोच ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए हैं। यह कोच हॉन्ग कॉन्ग एयरपोर्ट जा रहा था। हादसा इतना भीषण था का टक्कर लगने के बाद कोच की खिड़की से यात्री बाहर आ गए। कोच की टक्कर की वजह से टैक्सी का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा सिंग यी के पास हुआ है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

accident

इस हादसे में टैक्सी ड्राइवर, दो पुरुष और दो महिला जोकि कोच में सवार थे उनकी मृत्यु हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह बस यात्री बस थी लेकिन हादसे के समय इसमे एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारी सवार थे। सिंग यी एयरपोर्ट से जुड़ा रास्ता है, जहां काफी बड़ी संख्या में तेज रफ्तार गाड़ियों का आवागमन होता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार घायलों की हालत काफी गंभीर है, उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस काफी तेज जा रही थी और वह टैक्सी से टकरा गई थी। यात्री ने बताया कि जब टक्कर हुई तो बस की रफ्तार काफी तेज थी और मैं फर्श पर गिर पड़ा था। यह हादसा आज सुबह तकरीबन 5 बजे का है। आपको बता दें कि इससे पहले 2003 में डबल डेकर बस ने ट्रक को टक्कर मारी थी, जिसमे 21 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें- जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के विमान की आपात लैंडिंग, जी-20 के ओपनिंग कार्यक्रम में नहीं लेंगी हिस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+