Canada: खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, पिछले 9 महीने में 7वीं ऐसी घटना

Mahatma Gandhi statue defaced: कनाडा के ओंटारियो में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा को विक्रृत कर दिया गया है। इस प्रतिमा पर खालिस्‍तान के समर्थन वाले स्‍लोगन और भारत विरोधी बातें लिख दी गई।

Mahatma Gandhi statue defaced

Image: Oneindia

कनाडा में एक बार फिर से खालिस्तानी तत्वों द्वारा बर्बरता की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां ओंटारियो में खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। घटना गुरुवार तड़के हैमिल्टन शहर के सिटी हॉल के पास हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तान समर्थकों ने प्रतिमा पर स्प्रे से नारा लिखा दिया। इसके साथ ही प्रतिमा में बापू जिस छड़ी को पकड़े हैं, उस पर खालिस्‍तान को झंडा लगा दिया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय समुदाय ने वहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, हैमिल्टन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन्हें गुरुवार दोपहर इस संबंध में शिकायत मिली है। फिलहाल वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महात्मी गांधी की ये छह फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा 2012 में भारत सरकार द्वारा उपहार स्वरूप दी गई थी। आपको बता दें कि यह केवल एक अकेली घटना नहीं है। कनाडा के हिंदू मंदिरों और भारत से जुड़े प्रतीकों को हाल के दिनों में कई बार निशाना बनाया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पिछले साल भी कनाडा में खालिस्तानी तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था। जुलाई 2022 में कनाडा के रिचमंड हिल में ये घटना अंजाम दी गई थी। इस दौरान बापू की प्रतिमा को खंडित कर अभद्रता की गई थी। इसी साल फरवरी में कनाडा के मिसिसॉगा में एक राम मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किया गया था। इससे पहले 30 जनवरी को कनाडा में ब्रैम्पटन में गौरी-शंकर मंदिर पर भारत विरोधी ग्रैफिटी बनाई गई थी।

बीते 9 महीने में 7वीं घटना

सितंबर 2022 में भी कनाडा में BAPS स्वामीनारायण मंदिर को 'कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों' द्वारा भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ विरूपित किया गया था। जुलाई में खालिस्तानी तत्वों द्वारा ऐसी 3 घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इसी हफ्ते की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना में, खालिस्तान समर्थकों ने वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+