अमेरिका के ठेकों पर बिक रहा है महात्मा गांधी के नाम का बीयर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। विदेशों में कभी बिकनी तो कभी जूते पर फोटो लगाकर देवी-देवताओं के अपमान की बात आम हो चुकी है। मगर इस राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर को लेकर विवाद छिड़ा है। जी हां महात्मा गांधी से जुड़ा यह विवाद शराब के ठेकों तक पहुंच चुका है। एक अमेरिकी बीयर कंपनी ने न सिर्फ बापू के नाम पर बाजार में बीयर उतारा बल्कि कैन पर माहात्मा गांधी की तस्वीर छाप रखी है। अमेरिका में मौजूद भारतीय लोगों ने इस बात को लेकर खासा आक्रोश जताया है और विराध किया है।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बीयर के बारे में लिखा है कि 'गांधी बॉट' बीयर पूरी तरह से शाकाहारी है और आत्म शुद्धीकरण, सच और प्यार तलाशने वालों के लिए आदर्श है। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया में बीयर की बोतलों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था। कंपनी के इस घटिया हरकत से हिंदू समुदाय के लोग बेहद आक्रोशित हुए थे और फौरन इन लेबलों को बोतलों से हटाने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications