महाराष्ट्र के शख्स की दुबई में चमकी किस्मत, रास्ते में खरीदी लॉटरी, पहुंचते ही बन गया करोड़पति

नई दिल्ली, 17 जुलाई: लॉटरी ऐसी चीज है, जो किसी आम इंसान की किस्मत पलभर में बदल सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ है महाराष्ट्र के रहने वाले गणेश शिंदे के साथ, जो संयुक्त अरब अमीरात में काम से गए थे। वहां पर उन्होंने 1 मिलियन डॉलर की लॉटरी अपने नाम की। साथ ही ऐसा करने वाले वो 181वें भारतीय नागरिक बन गए हैं। इसके बाद से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

7 करोड़ का इनाम

7 करोड़ का इनाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठाणे के रहने वाले 36 वर्षीय गणेश ब्राजील की एक शिप कंपनी में काम करते हैं। 16 जून को दुबई में उन्होंने ड्यूटी-फ्री मिलेनियम मिलियनेयर वेबसाइट से एक लॉटरी खरीदी। जब उन्होंने लॉटरी टिकट लिया, तो वो दुबई के रास्ते में थे, लेकिन जब वो वहां पर पहुंचे तो उनके लिए एक खुशखबरी इंतजार कर रही थी। उन्हें पता चला कि उनकी लॉटरी का नंबर मेगा जैकपॉट में सेलेक्ट हुआ है, जो एक मिलियन डॉलर का था। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 7.46 करोड़ रुपये होगी।

दुबई से जाते वक्त कही ये बात

दुबई से जाते वक्त कही ये बात

गल्फ न्यूज से बात करते हुए गणेश ने कहा कि ये अविश्वसनीय है। ये इतना बड़ा मौका है कि मैं उसे बयां नहीं कर सकता। उन्होंने इसके लिए दुबई ड्यूटी-फ्री लॉटरी का आभार व्यक्त किया। वैसे वो अपने नए सफर पर निकल चुके हैं, लेकिन उम्मीद जताई कि जल्द ही वो दुबई वापस आएंगे, क्योंकि वो शहर उन्हें काफी पसंद आया। इन पैसों से वो नई कार, घर समेत कई चीजें खरीदेंगे। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दिला पाएंगे।

सबसे ज्यादा भारतीय खरीदार

सबसे ज्यादा भारतीय खरीदार

आपको बता दें कि दुबई में ड्यूटी फ्री लॉटरी की शुरुआत 1999 में हुई थी। तब से अब तक 181 भारतीय नागरिकों ने 1 मिलियन डॉलर का इनाम जीता है। लॉटरी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जब वो बिक्री शुरू करते हैं, तो उसे सबसे ज्यादा भारतीय कामगारों द्वारा खरीदा जाता है। ऐसे में जीतने वाले भारतीयों की संख्या ज्यादा है। गणेश शिंदे भी कई सालों से अपनी किस्मत आजमा रहे थे। अब जाकर उन्हें एक मिलियन डॉलर का इनाम मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+