महादेव बेटिंग ऐप का मास्टरमाइंड रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

ईडी को ब़ड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को ईडी ने दुबई में महादेव ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है और इसके मुख्य आरोपी रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकताहै। इस मामले में छच्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम आय़ा था।

सूत्रों के अनुसार रेड कॉर्नर नोटिस ईडी की ओर से जारी किया गया था, जिसके बाद रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया गया। दुबई के प्रशासन की ओर से रवि उप्पल केबारे ेमं जानकारी दी गई थी। रवि उप्पल पर 6000 करोड़ के घोटाले का आरोप है।

ravi uppal

भारत में वांटेड की लिस्ट में था, उसपर भारत में गैरकानूनी तरह से 6000 करोड़ रुपए की बेटिंग का मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज था। ईडी इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भी जांच कर रही है, आरोप है कि उन्हें भी इस मामले में 500 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त हुआ है।

गौर करने वाली बात है कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस अक्टूबर माह में जारी किया गया था। इस मामले में ईडी ने रायपुर स्थित स्पेशल कोर्ट का दरवाजा खटखटायाथा और दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था। ऐसे में उप्पल की गिरफ्तारी ईडी के लिए बड़ी सफलता है।

एक प्रमोटर पर आरोप है कि बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कांग्रेस नेता को 500 करोड़ रुपए की घूस दी गई थी जिसकी वजह से यह मुद्दा छत्तीसगढ़ के चुनाव में काफी चर्चा में था। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया था। पीएम मोदी ने भी कहा था महादेव को भी नहीं छोड़ा इन लोगों ने।

2 नवंबर को चुनाव से पहले ईडी ने असीम दास को गिरफ्तार कर लिया था, जिनके पास 5 करोड़ रुपए कैश रायपुर से बरामद किया गया था। ईडी का दावा था कि यह कैश भूपेश बघेल को दिया जाना था, इसे चंद्राकर और उप्पल ने भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+