इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, महिला जज पर टिप्पणी का मामला
पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई है। न्यायाधीश पर टिप्पणी के मामले में खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
इस्लामाबाद, 1 अक्टूबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Former PM Imran Khan) की मुश्किले बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस्लामाबाद के मरगल्ला पुलिस स्टेशन के एक मजिस्ट्रेट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट 20 अगस्त को अतिरिक्त जिल एंव सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी के बारे में टिप्पणी करने के मामले में जारी किया गया है।
Recommended Video

इमरान खान मुश्किल में
इमरान खान मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। न्यायाधीश पर टिप्पणी के मामले में खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इमरान खान ने एक सार्वजनिक रैली में महिला न्यायाधिश को कथित तौर पर धमकी दी थी। खान ने इस्लामाबाद में गत 20 अगस्त को एक रैली में अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। बता दें कि शहबाज गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जज जेबा चौधरी पर निशाना साधा था इमरान ने
इमरान खान ने इस दौरान न्यायाधीश जेबा चौधरी पर भी निशाना साधा। खान ने रैली में जज जेबा को लेकर कहा था,' तैयार रहें क्योंकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' इसके बाद इमरान खान पर आतंकवाद-निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि, जज जेबा चौधरी ने कैपिटल टेरिटरी पुलिस के कहने पर शहबाज गिल की दो दिन की हिरासत को मंजूरी दी थी।

खान ने कहा, मेरा इरादा धमकी देना नहीं था
खान ने कहा था कि उनका इरादा महिला जज को धमकी देना नहीं था। वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने और माफी मांगने के लिए तैयार हैं।
इमरान माफी मांगने को तैयार
इमरान खान शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने के लिए यहां एक सत्र अदालत के समक्ष पेश हुए थे। बता दें कि, जब से इमरान खान को पीएम पद से हटाया गया है तब से वे शहबाज शरीफ सरकार पर लगातार निशाना साधते नजर आ रहे हैं। वहीं, शहबाज सरकार के विदेश मंत्री ने बिलावल भुट्टो जरदारी ने तो अमेरिका में जाकर ये तक कह दिया कि इमरान खान के कारण देश के राजनीतिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने इमरान पर तंज कसते हुए कहा था कि जहां तक विदेश नीति का सवाल है तो सौभाग्य से दुनिया के अधिकांश लोग इमरान खान को इग्नोर (उपेक्षा) करके खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications