तीन साल के बेटे के लिए मैकडोनाल्ड से खरीदा चीजबर्गर, भीतर चल रहे थे जिंदा कीड़े
तीन साल के बेटे के लिए खरीदा चीजबर्गर, भीतर चल रहे थे कीड़े
नई दिल्ली। मैकडोनाल्ड से तीन साल के बेटे के लिए मां ने चीजबर्गर मंगाया लेकिन वो तब चौंक गई जब उसने देखा कि उसमें कीड़े घूम रहे हैं। महिला ने जब देखा कि बर्गर में जिंदा कीड़े घूम रहे हैं तो वो चौंक गई। इसको लेकर महिला ने फेसबुक पर लिखा है। 9 अगस्त की ये घटना ऑस्ट्रेलिया में हुई है।

महिला ने फेसबुक पर लिखा कि तीन साल के बेटे को आप खाना मंगाए और उसमें कीड़े घूम रहे हों तो ये बिल्कुल परेशान करने वाली बात है। महिला ने कहा कि वो मामले की शिकायत करेंगी आखिर ये उनके बेटे की सेहत का सवाल है। मैकडोनाल्ड के प्रवक्ता ने इस मामले पर कहा कि हमें इस बात का बहुत दुख है कि हमारे रेस्तरां पर ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि हम साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखते हैं लेकिन जो हुआ उसकी हम जांच कराएंगे और आगे से ऐसा ना हो इसका ध्यान रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications